आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब सिर्फ मोबाइल और कंप्यूटर तक सीमित नहीं रहा. अब इलेक्ट्रिक वाहनों में भी यह तकनीक तेजी से जगह बना रही है. भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Matter ने अमेरिकी कंपनी Iontra Inc के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी के जरिए कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों में AI आधारित बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम जोड़ने जा रही है. इससे बैटरी की परफॉर्मेंस, चार्जिंग एफिशिएंसी और सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
Iontra के साथ टेक्नोलॉजी साझेदारीरत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Matter ने एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी के लिए आयनट्रा इंक के साथ करार किया है. इस समझौते के तहत Iontra की एडवांस बैटरी सेंसिंग और एडैप्टिव चार्जिंग टेक्नोलॉजी को मैटर के AI-Defined Vehicle प्लेटफॉर्म में जोड़ा जाएगा. इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों में रियल-टाइम बैटरी इंटेलिजेंस लाना है. इसका मतलब है कि वाहन की बैटरी खुद अपनी स्थिति को समझ सकेगी और उसी आधार पर चार्जिंग व्यवहार को बदल पाएगी. इससे वाहन सिस्टम पहले से ज्यादा स्मार्ट और ऑटोमैटिक बन जाएगा.
रियल-टाइम बैटरी मॉनिटरिंग और स्मार्ट चार्जिंगनई तकनीक की मदद से वाहन की बैटरी लगातार अपनी हेल्थ और स्थिति की निगरानी कर सकेगी. आम तौर पर बैटरी के स्टेटस का अनुमान लगाया जाता है, लेकिन इस सिस्टम में बैटरी वास्तविक डेटा के आधार पर चार्जिंग को एडजस्ट करेगी. इससे बैटरी पर पड़ने वाला थर्मल दबाव कम होगा और बैटरी जल्दी खराब नहीं होगी. साथ ही चार्जिंग की स्पीड और एफिशिएंसी भी बेहतर बनी रहेगी. इससे इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग करने वालों को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद अनुभव मिल सकता है.
सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल प्लेटफॉर्मयह नई तकनीक मैटर के मौजूदा Software-Defined Vehicle यानी SDV प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. यह प्लेटफॉर्म पहले से ही रियल-टाइम डेटा सिस्टम के जरिए बैटरी की सुरक्षा, मॉनिटरिंग और प्रोटेक्शन का काम करता है. Iontra की नई सेंसिंग और एडैप्टिव चार्ज कंट्रोल टेक्नोलॉजी जुड़ने के बाद यह सिस्टम और भी स्मार्ट हो जाएगा. इससे वाहन फिक्स्ड चार्जिंग प्रोफाइल से आगे बढ़कर वास्तविक उपयोग की परिस्थितियों के अनुसार खुद को एडजस्ट कर सकेगा.
AI एनर्जी सिस्टम की ओर बड़ा कदममैटर का कहना है कि यह तकनीक उसके एआई-डिफाइंड वाहन फ्रेमवर्क का अहम हिस्सा बनेगी. इस सिस्टम में एनर्जी मैनेजमेंट, मोटर कंट्रोल और थर्मल मैनेजमेंट जैसी कई तकनीकें मिलकर एक स्मार्ट और एडेप्टिव प्लेटफॉर्म तैयार करेंगी. मैटर के फाउंडर और ग्रुप CEO मोहल लालभाई के अनुसार भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सिर्फ इलेक्ट्रिक होने से नहीं बल्कि इंटेलिजेंस से तय होगी. AIDV आर्किटेक्चर में एडेप्टिव बैटरी इंटेलिजेंस जोड़कर कंपनी भारत से AI आधारित स्मार्ट एनर्जी सिस्टम की दिशा में एक नई शुरुआत कर रही है.