रिलीज के बाद धमाल मचाएगी 'अल्फा! क्या तोड़ पाएगी ये तीन बड़े स्पाई थ्रिलर रिकॉर्ड
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क March 10, 2026 02:42 PM

आलिया भट्ट स्टारर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ की नई रिलीज़ डेट फाइनली अनाउंस हो गई है. शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अब 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं ‘अल्फा’ का टारगेट बॉक्स ऑफिस पर कुछ बड़े नंबर्स कमाने के साथ ही तीन बड़े स्पाई थ्रिलर रिकॉर्ड को पछाड़ना भी होगा.

 रिलीज के बाद तीन टारगेट पर होगी ‘अल्फा’ की  नजर
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पीछली दो रिलीज़  वॉर 2 और टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. अब इस यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म ‘अल्फा’ से काफी उम्मीद की जा रही है. इसकी कास्टिंग भी सॉलिड है. दरअसल फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम रोल में नजर आएंगे. हालांकि ये पठान, वॉर और टाइगर जितनी बड़ी नही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ बड़े माइलस्टोन हासिल करने के लिए यह फिर भी रिकॉर्ड बुक में जगह बना सकती है. इसी के साथ इसकी निगाहें बॉलीवुड की कुछ  3 स्पाई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स पर हैं, जिसमें YRF की स्पाई यूनिवर्स की फिल्में भी शामिल हैं.

अल्फा का मेन टारगेट पहले बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर ओपनर्स में एंट्री करना है. फिलहाल  दसवें स्पॉट पर बेबी है जिसका ओपनिंग डे कलेक्शन 9.3 करोड़ हैं, लेकिन धुरंधर 2 के आते ही वह लिस्ट से बाहर हो जाएगी. इसलिए, आलिया भट्ट को हॉलिडे के 12 करोड़ को टारगेट करना होगा, जो धुरंधर 2 के आने के बाद लिस्ट में दसवें स्पॉट पर होगी.

बॉलीवुड टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन (कोईमोई के मुताबिक)

  • पठान- 57 करोड़
  • वॉर- 53.35 करोड़
  • वॉर 2- 52.5 करोड़
  • टाइगर 3- 44.5 करोड़
  • टाइगर ज़िंदा है- 34.1 करोड़
  • एक था टाइगर-32.92 करोड़
  • धुरंधर- 28.6 करोड़
  • बैंग बैंग- 27.54 करोड़
  • हॉलिडे- 12 करोड़
  • बेबी- 9.3 करोड़

स्पाई यूनिवर्स की टॉप 5 में एंट्री करना 
इसके बाद आलिया भट्ट की अल्फा का दूसरा टारगेट स्पाई यूनिवर्स ओपनर्स की हायरार्की को तोड़ना है. इसे टॉप 5 में आना होगा. इसके लिए इसे सलमान खान की टाइगर ज़िंदा है के 34.1 करोड़ की ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़कर टॉप 5 में जगह बनानी होगी. अगर यह पहले दिन 33 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है, तो यह ऑफिशियली सलमान खान की टाइगर सीक्वल को टॉप 5 से बाहर कर देगी

ओवरसीज में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
गौरतलब है कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का इंटरनेशनल लेवल पर शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है. अल्फा का तीसरा टारगेट ओवरसीज 100 करोड़ क्लब का अगला मेंबर बनने की कोशिश होगी. फिलहाल  पठान (412 करोड़) इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. दूसरे नंबर पर टाइगर ज़िंदा है (128 करोड़), तीसरे नंबर पर  टाइगर 3 (125 करोड़), चौथे नंबर पर वॉर ( 91.58 करोड़) और पांचवें नंबर पर वॉर 2 (75 करोड़) है. गौरतलब है कि वॉर, वॉर 2, और एक था टाइगर ओवरसीज में 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई हैं! उम्मीद है, आलिया भट्ट की अल्फा इस उपलब्धि को हासिल कर सकती है.

 

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.