इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं और लोगों को अब इसी महीने की 28 तारीख से फिर से क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। मगर अब तक बीसीसीआई ने पूरे शेड्यूल की घोषणा नहीं की है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो इस सीजन में अपनी-अपनी टीम की कप्तानी करने वाले हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ कमान संभालेंगे।
मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या की वापसी हुई थी और तभी से वह टीम की कमान संभाले हुए हैं
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में अक्षर पटेल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया था, इस बार भी अक्षर ही टीम की कमान संभालेंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में पैट कमिंस को टीम की कमान सौंपी थी। ऐसे में अब 2026 में भी कमिंस ही कमान संभालते नजर आएंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आईपीएल 2026 में रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खेलती हुई नजर आएगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी आईपीएल 2026 में एक बार फिर पंत के हाथों में ही रहने वाली है।
गुजरात टायंट्स
शुभमन गिल आईपीएल 2026 में टीम की कमान संभालते नजर आने वाले हैं
पंजाब किंग्स
2025 की रनरअप रही पंजाब किंग्स की टीम की कमान इस सीजन भी श्रेयस अय्यर संभालते नजर आएंगे।
राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स को नया कप्तान मिल गया है। राजस्थान की कमान रियान पराग संभालने वाले हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम की कमान सौंपी थी। माना जा रहा है कि इस सीजन भी अजिंक्य रहाणे ही टीम के कप्तान होंगे।
PC- NDTV SPORTS