IPL 2026 में चमकेंगे ये 9 युवा सितारे, U19 वर्ल्ड चैंपियन टीम के 3 स्टार भी शामिल
Sanjeev Kumar March 20, 2026 09:23 AM

आईपीएल का नया सीजन फिर नई उम्मीदें लेकर आ गया है. 28 मार्च को जब दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के 19वें सीजन की शुरुआत होगी, तो आंखें सिर्फ उन स्टार खिलाड़ियों पर ही नहीं टिकी होंगी, जिन्होंने लंबा अनुभव हासिल किया है और नाम कमाया है, बल्कि उन नए और अनजान चेहरों को भी तलाशेंगी, जिनमें भविष्य की उम्मीद होगी. हर सीजन में कोई न कोई नया सितारा अपनी छाप छोड़ता है. इस बार भी कहानी अलग नहीं होगी क्योंकि आईपीएल का मूल सिद्धांत ही यही है- “जहां प्रतिभा को पूजा जाता है.” तो इस बार कौन नए खिलाड़ी अपना कमाल दिखा सकते हैं, वो इसमें देखते हैं.

वैभव सूर्यवंशी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तो वैभव सूर्यवंशी का ही है. पिछले सीजन में सिर्फ 14 साल की उम्र में डेब्यू कर इस युवा ओपनर ने तहलका मचा दिया था. फिर 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास भी रचा था. मगर तब वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 7 मैच खेले थे. हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर लौटे वैभव अब सीजन की शुरुआत से ही अपने बल्ले का कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं.

आयुष म्हात्रे

वैभव की ही तरह अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के युवा कप्तान आयुष म्हात्रे भी इस सीजन का आकर्षण रहेंगे. उन्होंने भी पिछले साल सीजन के बीच में मौका हासिल किया था और सिर्फ 7 मैच में 240 रन बनाकर प्रभावित किया था. इस बार वो सीजन की शुरुआत से ही ओपनर या नंबर-3 की भूमिका संभालकर लगभग सारे मैच खेलते हुए दिख सकते हैं.

कनिष्क चौहान

अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम का एक और युवा सितारा. स्पिन-ऑलराउंडर कनिष्क चौहान को बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था. वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में रहे कनिष्क को वैसे तो RCB की ओर से ज्यादा मौके मिलने की संभावना कम है लेकिन जब भी बतौर स्पिनर उन्हें मौका मिलता है तो ये

प्रशांत वीर

पिछली ऑक्शन में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम था प्रशांत वीर का रहा, जिनके बारे में कम ही लोग जानते थे. मगर फिर CSK ने 14.2 0 करोड़ रुपये की बोली लगाकर सबको हैरान कर दिया था. इसके बाद पता चला कि प्रशांत टॉप-मिडिल ऑर्डर के धुरंधर बल्लेबाज होने के साथ ही उपयोगी गेंदबाज भी हैं, जो UPT20 लीग में अपना कहर बरपा चुके हैं.

कार्तिक शर्मा

प्रशांत की ही तरह CSK ने 19 साल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा पर भी 14.20 करोड़ रुपये लुटाकर सबके होश उड़ा दिए. राजस्थान से आने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अपने टी20 करियर में चौके (16) से ज्यादा छक्के (28) उड़ाए हैं. हालांकि, उन्हें कितना मौका मिलता है ये काफी इंटरेस्टिंग होगा.

स्मरण रविचंद्रन

वैसे तो रविचंद्रन हैं मूल रूप से कर्नाटक के और हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अंधाधुंध बैटिंग कर रहे थे लेकिन IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अपनी बैटिंग का जलवा दिखाएंगे. पिछले सीजन में स्मरण रविचंद्रन को एक भी मैच में मौका नहीं मिला था. मगर इस सीजन में उनकी बैटिंग देखकर SRH की उम्मीदें बढ़ गई होंगी.

अल्लाह गजनफर

टी20 क्रिकेट में धारदार स्पिनर्स की फैक्ट्री बन चुके अफगानिस्तान से एक नया चेहरा सामने आया है. सिर्फ 20 साल के इस स्पिनर ने छोटे से इंटरनेशनल करियर में ही खुद को खतरनाक साबित किया है. मुंबई इंडियंस ने उन्हें पिछली बार मेगा ऑक्शन में खरीदा था लेकिन चोट के कारण वो पूरे सीजन से बाहर थ. मगर इस बार वो पूरी तरह से फिट हैं और एक अच्छे स्पिनर के लिए जूझने वाली मुंबई इंडियंस की परेशानी दूर कर सकते हैं.

कूपर कॉनोली

लगातार 2 अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर से नेशनल टीम को उम्मीदें हैं. इसी म्मीद के साथ ही रिकी पॉन्टिंग की टीम पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदा. अब बस ये देखना है कि क्या उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलता है. पंजाब की प्लेइंग-11 पर नजर डालें तो इसमें कूपर के लिए जगह मुश्किल नजर आती है लेकिन इसका हल निकलाना कोच और कप्तान के लिए चुनौती है.

मंगेश यादव

वैसे तो RCB की प्लेइंग-11 लगभग पिछले सीजन की तरह सेट नजर आ रही है लेकिन एक बदलाव ऐसा हो सकता है, जो शायद कई फैंस को पसंद भी आए. असल में पिछले सीजन जीत के स्टार साबित होने वालों में से एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल भी थे. मगर उसके बाद जितने गंभीर आरोप यश दयाल पर लगे हैं, उसको देखते हुए उनके खेलने को लेकर संदेह बना हुआ है. ऐसे में 23 साल के बाएं हाथ के पेसर मंगेश यादव की RCB की प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है. उनके लिए RCB ने आखिर 5.20 करोड़ ऐसे ही खर्च नहीं किए.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.