Palmistry Rich Husband Line: शास्त्र कहते हैं कि विवाह के बाद पति-पत्नी का भाग्य एक-दूसरे से जुड़ जाता है. कुंडली मिलााने के समय ज्योतिषविद अक्सर कन्या को भाग्य और पति के लिए सफलताओं का कारक बताते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ग्रहों के अलावा लड़कियों की हाथ की रेखाएं और उसमें बनने वाले चिह्न भी उनके होने वाले पति के भविष्य का संकेत देते हैं.
सामुद्रिक शास्त्र में ये कहा गया है कि जिन लड़कियों के हाथ में ये विशेष चिह्न बनते हैं उनके पति धनवान होते हैं. इसके अलावा ऐसी लड़कियों का दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं लड़कियों की हथेली में मौजूद विशेष रेखाओं और चिह्नों के बारे में.
विशेष होते हैं हथेली के ये चिह्नध्वज और रथ: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी लड़की की हथेली में ध्वज (झंडा) या रथ जैसा चिह्न साफ दिखाई देता है, तो ये अत्यंत सौभाग्यशाली माना जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों के अनुसार, ऐसी लड़कियों की शादी आधिकारी से होती है. विवाह के बाद पति का करियर बढ़ता है.
स्वास्तिक और लालिमा: जिन लड़कियों की हथेली में गुलाबी या हल्की लालिमा होती है वो साक्षात लक्ष्मी का रूप होती हैं. जिनकी रेखाओं के मेल से हथेली में स्वास्तिक का चिह्न बनता है, तो उनके पति को कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती.
कमल और मछली: हथेली में कमल के फूल या मछली (मत्स्य) का निशान होना सबसे शुभ होता है. ये चिह्न लड़कियों के अच्छे भविष्य की ओर संकेत करता है. साथ ही उसके पति को जीवन भर हर प्रकार की सुख-सुविधा प्रदान करता है.
तराजू और बैल: जिन लड़कियों के दायीं हथेली में तराजू और बायीं हथेली में हाथी या बैल जैसी आकृति बनी होती है, तो उनके पति एक बहुत बड़ा और सफल उद्योगपति बनते हैं. पत्नी के भाग्य से पति के व्यापार में कभी घाटा नहीं होता.
ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: माता ब्रह्मचारिणी की पूजा के समय पढ़ें ये कथा और आरती, होंगे सभी मनोरथ पूरे
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.