Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी भीषण युद्ध का आज 24वां दिन है। दोनों ओर से भीषण बमबारी हो रही है। इस बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहिए कि युद्ध में हमारी क्या भूमिका है और हम आगे क्या करने जा रहे हैं। पल पल की जानकारी...
-आज दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद के मुख्य पहलुओं पर बोलेंगे।
-शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, 'कोई बता नहीं सकता है कि भारत देश की भूमिका क्या है। यह युद्ध(US-इज़राइल बनाम ईरान संघर्ष) बहुत खतरनाक मोड़ पर आ चुका है। भारत 140 करोड़ लोगों का देश है लेकिन आज तक प्रधानमंत्री मोदी ने इस युद्ध पर अपना मत व्यक्त नहीं किया है। डर किस बात का है?... उन्हें बताना चाहिए कि हमारी भूमिका क्या है और हम आगे क्या करने जा रहे हैं?'