संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग
Indias News Hindi March 23, 2026 10:43 PM

New Delhi, 23 मार्च . Lok Sabha में पीएम मोदी के बयान पर एआईसीसी महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने आज ताजा हालात को लेकर देश को अवगत कराया है. उन्होंने ज्यादा नई बातें नहीं कही हैं. हमने चर्चा के लिए जो नोटिस किया है, उस पर चर्चा होनी चाहिए. सबके पक्ष सामने आने चाहिए.

संसद में पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे ने कहा कि हमने चर्चा की मांग की थी. रूलिंग पार्टी हमें चर्चा का अवसर नहीं दे रही है. Prime Minister ने पढ़कर बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बयान जमीनी स्तर से काफी डिस्कनेक्ट था. एलपीजी की कमी है. एलपीजी को लेकर कैसे डील करने वाले हैं, उसके बारे में नहीं बताया. किसानों के हजारों टन फल होर्मुज स्ट्रेट में अटके हुए हैं. किसान बड़े संकट में हैं.

संसद में पीएम मोदी के बयान को लेकर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि Prime Minister को इतना वक्त लग गया. कितनी चीजों पर पर्दादारी होगी? ईरान के स्कूल पर हमला किया गया. इस पर हमने कुछ नहीं बोला. नाम तक लेना उचित नहीं समझा. पैनिक के लिए विपक्ष को दोष दे रहे थे. उन्होंने कहा कि आज तो आप स्वीकार कर रहे हैं. ये पहले होना चाहिए था.

पीएम मोदी के संसद में बयान पर BJP MP एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पश्चिम एशिया के संकट को लेकर हरदीप पुरी और विदेश मंत्री जयशंकर ने समय-समय पर वक्तव्य रखे थे. आज पीएम मोदी ने Lok Sabha में पश्चिम एशिया संकट पर India की भूमिका और समसामयिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. पीएम मोदी ने उर्जा संकट को दूर करने के लिए विकल्प की तलाश की.

Lok Sabha में पीएम मोदी ने कहा कि जहां तक डिप्लोमेसी की बात है India की भूमिका स्पष्ट है. शुरुआत से ही हमने इस संघर्ष को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है. मैंने खुद भी पश्चिम एशिया के सभी संबंधित नेताओं से बातचीत की है. मैंने सभी से तनाव को कम करने और इस संघर्ष के खत्म करने का आग्रह किया है.

एसडी/

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.