IPL 2026: SRH फैंस के लिए आई खुशखबरी, पैट कमिंस के साथ ईशान मलिंगा भी जल्द जुड़ेंगे टीम से
CricketnMore-Hindi March 24, 2026 04:43 AM

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप से एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम के नियमित कप्तान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस जल्द ही स्क्वॉड से जुड़ने वाले हैं। वहीं श्रीलंका के एक तेज गेंदबाजईशान मलिंगा को भी टूर्नामेंट खेलने की मंजूरी मिल गई है। इससे टीम की तैयारियों को बड़ा बूस्ट मिल सकता है।

आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस 24 मार्च को बेंगलुरु पहुंचकर टीम से जुड़ जाएंगे। हालांकिकमिंस चोट के चलते शुरुआती कुछ मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, लेकिन उनका टीम के साथ जुड़ना ही खिलाड़ियों के लिए बड़ा मोटिवेशन माना जा रहा है।

Some positive news emerging for SRHIPL2026 SRH pic.twitter.com/q1hPlA7elf

CRICKETNMORE (cricketnmore) March 23, 2026

गौरतलब है कि इससे पहले फ्रेंचाइजी ने खुद जानकारी दी थी कि कमिंस शुरुआती मैच मिस करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में इस सीजन टीम की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी, जबकि युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले सीजन के ओपिनंग मुकाबले से पहले कमिंस का कैंप में शामिल होना टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

वहीं रिपोर्ट के अनुसार ईशान किशन ही 25 मार्च को मुंबई में होने वाली आईपीएल कप्तानों की मीटिंग में भी सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उनके लिए एक नई जिम्मेदारी होगी, क्योंकि वह पहली बार इस तरह टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे।

इसके अलावा SRH फैंस के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि श्रीलंका क्रिकेट ने युवा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को आईपीएल 2026 खेलने की अनुमति दे दी है। 25 साल के यह खिलाड़ी 24 मार्च को ही टीम से जुड़ सकते हैं और उनके साथ कामिंदु मेंडिस भी भारत पहुंचेंगे, जिन्हें पहले ही NOC मिल चुका है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि सभी खिलाड़ियों को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की फिटनेस रिपोर्ट अभी बाकी है, जिसके चलते उनके भारत आने में देरी हो सकती है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.