इंटरनेट डेस्क। चार दिनों के बाद फटाफट क्रिकेट का टूर्नामेंट यानी के आईपीएल शुरू हो जाएगा। 28 मार्च से शुरू होने जा रहा यह टूर्नामेंट में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के लिए आखिरी हो सकता है। वो इस साल अन्तिम बार आईपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं। इसी कारण आईपीएल 19 में सभी की नजरें एमएस धोनी पर भी टिकी रहेंगी।
चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांच बार खिताब जितवा चुके एमएस धोनी के पास आईपीएल के इस संस्करण में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाने का मौका होगा। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 278 मैचों की 242 पारियों में 5439 रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वार्नर और सुरेश रैना ने रन बनाए हैं।
आईपीएल में एक फ्रैंचाइजी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट मे धोनी तीसरे स्थान पर हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 4865 रन बना चुके हैं। अगर वह इस सीजन 135 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो आईपीएल के इतिहास में एक फ्रैंचाइजी की ओर से खेलते हुए 5000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ऐसा कर चुके हैं।
pc- news18 hindi