Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घुसपैठ को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने घुसपैठ को लेकर दो टूक कहा कि घुसपैठिए जहां से आए हैं वहीं भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के धार्मिक स्वरूप से खिलवाड़ भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धामी ने कहा कि देवभूमि के देवत्व की रक्षा के लिए सरकार जनसांख्यिकी को भी संरक्षित रखने का प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने दोहराई सरकार की प्रतिबद्धता
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घुसपैठ को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने घुसपैठ को लेकर दो टूक कहा कि घुसपैठिए जहां से आए हैं वहीं भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के धार्मिक स्वरूप से खिलवाड़ भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 'जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को बनाए रखने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
ALSO READ: पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प : सीएम धामी
प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून लागू धामी ने कहा कि देवभूमि के देवत्व की रक्षा के लिए सरकार जनसांख्यिकी को भी संरक्षित रखने का प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं। धामी ने कहा कि सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर सभी धर्मों के नागरिकों को समान कानून लागू किया है।
ALSO READ: कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति ने बदली देवभूमि की डेमोग्राफी, बोले CM पुष्कर धामी
भ्रष्टाचार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी है।
Edited By : Chetan Gour