Rahul Gandhi attacks PM Modi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला करते हु्ए कहा कि हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी पॉलिसी बन गई है। अब यह एक यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है।
उन्होंने कहा कि अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज़्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज़्ड है... हमारी क्या पोजीशन है? कोई पोजीशन नहीं है लोगों को इसका नुकसान होगा। अभी केवल शुरुआत हुई है। अभी सभी चीजों में परेशानी होगी... अमेरिका और इजराइल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वहीं कहेंगे।
गौरतलब है कि राहुल गांधी पहले भी आरोप लगाते रहे हैं कि भारत की विदेश नीति अमेरिका के दबाव में काम कर रही है। उनका कहना है कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि हम आपसे पूछे बिना तेल और नेचुरल गैस नहीं खरीदेंगे। अगर आप कहेंगे कि रूस या ईरान से नहीं खरीदना है, तो हम नहीं खरीदेंगे।
राज्यसभा में क्या बोले पीएम मोदी?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि युद्ध से दुनिया में ऊर्जा संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि इसका भारत पर कम असर हो। उन्होंने कहा कि युद्ध का असर लंबे समय तक रहेगा। उन्होंने संवाद से समाधान का रास्ता सुझाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट में दुनिया के अनेक जहाज फंसे हैं। उनमें बहुत बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर्स हैं। ये भी भारत के लिए बड़ी चिंता का विषय है। ऐसी विकट परिस्थिति में आवश्यक है कि भारत की संसद के इस उच्च सदन से शांति और संवाद की एकजुट आवाज पूरे विश्व में जाए।
उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है। इस युद्ध ने पूरे विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। भारत के लिए भी ये स्थिति चिंताजनक है। इस युद्ध से हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। इससे पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है। गल्फ के देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं। उनके जीवन और आजीविका की सुरक्षा भी भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता है।
edited by : Nrapendra Gupta