वनडे वर्ल्ड कप 2027 सितंबर और अक्टूबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने 20 खिलाड़ियों की पहचान कर ली है और फिर इन्हीं खिलाड़ियों में से स्क्वाड के 15 मेंबर्स चुने जाएंगे जो वर्ल्ड कप खेलेंगे. इन 20 खिलाड़ियों में 3 नाम ऐसे हैं जो रिजर्व ओपनर का दावा ठोकने वाले हैं. अगर सबकुछ सही रहा तो रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ही इस टूर्नामेंट में ओपनिंग करते नजर आएंगे. लेकिन अगर रोहित शर्मा को चोट लगी या फिर उनकी फॉर्म बेहद खराब हुई तो फिर कौन उनकी जगह लेगा ये एक बड़ा सवाल है. बता दें इस रेस में 3 खिलाड़ियों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है.
वर्ल्ड कप 2026 के लिए रिजर्व ओपनर की जंग यशस्वी जायसवाल और अभिषेक शर्मा के बीच रह सकती है. अभिषेक शर्मा वैसे तो टी20 में ही नजर आते हैं लेकिन उनकी ऑलराउंड काबिलियत और साउथ अफ्रीका की पिचों के लिए उनका बल्लेबाजी कौशल उन्हें वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी उपयुक्त बनाता है. हालांकि उनकी टक्कर यशस्वी जायसवाल से रहेगी, जिन्होंने अबतक 4 वनडे मैचों में 57 की औसत से 171 रन बनाए हैं. जायसवाल को पछाड़ना काफी मुश्किल रहने वाला है. वैसे ओपनिंग का एक विकल्प ईशान किशन भी रह सकते हैं जो साउथ अफ्रीका में बतौर रिजर्व विकेटकीपर जाएंगे और वो ओपनिंग भी कर सकते हैं. ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाया हुआ है. साथ ही उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में किया, वो इस रोल के बड़े दावेदार बन चुके हैं. अब सवाल ये है कि चयनकर्ता क्या सोचते हैं?
वनडे वर्ल्ड कप में असली लड़ाई यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन के बीच हो सकती है. ईशान किशन इसमें भारी पड़ सकते हैं क्योंकि वो विकेटकीपिंग भी करते हैं. इस खिलाड़ी ने अबतक 24 वनडे पारियों में 42.4 की औसत से 933 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 102.19 है और उनके बल्ले से 7 अर्धशतक और एक दोहरा शतक निकला है.
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन.