Fatty Liver Home Remedies: डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के साथ आजकल एक और बीमारी आम हो चुकी है. इसका नाम फैटी लिवर है, जिसमें लिवर पर फैट जमा होने लगता है और इसे नजरअंदाज करने से ये लिवर डैमेज का कारण बन जाता है.
कुछ लोग फैटी लिवर के लिए बाहर से दवाएं लेते हैं, लेकिन ये आपके लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है. इसीलिए आपके घर में रखी चीजों से ये ठीक हो सकती है, साथ ही लाइफस्टाइल में बदलाव करने से भी फैटी लिवर की समस्या पूरी तरह खत्म हो सकती है.
क्या होता है फैटी लिवर?
फैटी लिवर (Fatty Liver) को हेपेटिक स्टीटोसिस (Hepatic Steatosis) भी कहा जाता है. इसमें लिवर की कोशिकाओं में फैट जमा होने लगता है. आमतौर पर हमारे लिवर में कुछ फैट पहले से मौजूद होता है, लेकिन जब इसका वजन 5-10% से अधिक हो जाता है, तो इसे फैटी लिवर की समस्या कहा जाता है. पिछले कुछ सालों में ये समस्या लगातार बढ़ रही है और हर दूसरा शख्स इसका शिकार हो रहा है.
क्या है इसका घरेलू इलाज?
फैटी लिवर को ठीक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा और खानपान को ठीक करना होगा. इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय हैं, जिनका इस्तेमाल करने से ये समस्या कम हो सकती है.
इन सबके अलावा आप लहसुन, इंडेलियन रूट, आंवला और हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर फैटी लिवर की समस्या से निपट सकते हैं. ध्यान रहे कि फैटी लिवर को कंट्रोल करना काफी जरूरी है, ऐसा नहीं करने पर ये आगे जाकर लिवर सिरोसिस में बदल जाता है.