5G Mobile under 15000: पुराने फोन में छोटी और कम क्षमता वाली बैटरी से परेशान हैं जिस वजह से नया फोन खरीदना चाहते हैं तो 15 हजार रुपए से कम बजट में आने वाले Realme P4 Lite 5G की सेल आज से आप लोगों के लिए शुरू हो रही है. दोपहर 12 बजे सेल शुरू होने से पहले चलिए आपको बताते हैं कि इस फोन के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे, ये फोन कौन-कौन से मॉडल्स को टक्कर देता है, इस फोन के साथ कैसे आप 1500 रुपए बचा सकत हैं और आपको इस हैंडसेट में कौन-कौन से खास फीचर्स मिलेंगे.
Realme P4 Lite 5G Price in Indiaइस फोन के 3 वेरिएंट्स हैं, 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट, 6 जीबी रैम औऱ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 12999 रुपए, 13,999 रुपए और 15,999 रुपए है.
Realme P4 Lite 5G Alternativesइस प्राइस रेंज में ये फोन पोको एम7 प्लस 5जी, मोटोरोला जी57 पावर 5जी और ओप्पो के14एक्स 5जी जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा. फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट पर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी. कंपनी की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, फोन के साथ 1000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट और 500 रुपए का बैंक ऑफर का फायदा मिलेगा. इसका मतलब ये हुआ कि आप 1500 रुपए की बचत कर पाएंगे.
(फोटो- रियलमी)
Realme P4 Lite 5G Specificationsये भी पढ़ें- Redmi Note 15 SE 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन आ रहा ये धांसू फोन