IPL 2026: 16,706 करोड़ रुपए में बिकी आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स 15,289 करोड़ के साथ बनी दूसरी टीम
Shiv March 25, 2026 03:15 PM

इंटरेनट डेस्क। आईपीएल 2026 के शुरू होने से पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नए मालिक मिल गए है। यानी के टीम का सोदा हो गया है। आरसीबी 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ बिक गई है। इसके साथ ही बेंगलुरु आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई।

क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, आरसीबी की मेंस और विमेंस टीम को आदित्य बिड़ला ग्रुप , टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन्स परपिचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटिजी ने मिलकर खरीदा। डील को पूरा करने के लिए बीसीसीआई कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया और अन्य रेगुलेटरी संस्थाओं की मंजूरी जरूरी होगी।

इससे पहले क्रिकबज ने ही मंगलवार को बताया था कि राजस्थान रॉयल्स 1.63 बिलियन डॉलर यानी करीब 15,289 करोड़ रुपए की बोली के साथ बिक गई है। राजस्थान अब दूसरी सबसे महंगी आईपीएल टीम बन गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोर्स के हवाले से बताया कि भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कॉन्सोर्टियम ने राजस्थान के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई, जिसे मंजूर कर लिया गया।

 

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.