Weather Update News : देशभर में मौसम अपना रंग दिखा रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान कई राज्यों में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं दूसरी ओर तेलंगाना, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायलसीमा में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। यहां आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी बढ़ेगी। 26 से 30 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यहां हो सकता है पारा 40 के पार
देशभर में मौसम अपना रंग दिखा रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान कई राज्यों में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं दूसरी ओर तेलंगाना, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायलसीमा में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। यहां आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी बढ़ेगी।
ALSO READ: Weather Update : देश के कई हिस्सों में बिगड़ा मौसम, बर्फबारी और बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
कैसा है दिल्ली का मौसम?26 से 30 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राजधानी दिल्ली में 26-27 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के संकेत हैं, हालांकि तापमान 33-35 डिग्री के बीच रह सकता है।
मध्य प्रदेश के इन क्षेत्रों में बारिश और गर्मीमध्यप्रदेश में आज मौसम के 2 अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक ओर रीवा और सागर में हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं मालवा-निमाड़ क्षेत्र में गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक तापमान में बढ़ोतरी और फिर 27-28 मार्च को आंधी और बारिश की चेतावनी दी है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश, क्या तापमान होगा कम, जानें देशभर का मौसम

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है। उत्तराखंड (केदारनाथ) और हिमाचल प्रदेश (शिमला, मनाली) में बर्फबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक की पहाड़ियां बर्फ से सराबोर हैं। बर्फबारी के कारण कई जगहों पर जाम भी लग गया और पर्यटकों को घंटों इस जाम से जूझना पड़ा है। जम्मू कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में 6 इंच तक बर्फबारी हुई है।
ALSO READ: Weather Update : फिर पलटा मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां है पारा 40 के पार?
इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्टIMD के अनुसार, 25, 27 और 28 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है, जबकि नागालैंड में 28 मार्च को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 25 से 29 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में झमाझम बारिश के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान में 28 मार्च को बारिश के आसार हैं।
ALSO READ: Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, यहां छाएंगे बादल, इन क्षेत्रों में गर्मी का कहर
उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 26 से 29 मार्च के बीच आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 25 से 28 मार्च के बीच बारिश हो सकती है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना है। बिहार, ओडिशा और झारखंड में 26 से 29 मार्च के बीच बारिश की संभावना है। राजस्थान में 28 से 30 मार्च के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Edited By : Chetan Gour