जसप्रीत बुमराह IPL का पहला मैच खेलेंगे या नहीं? आई बड़ी खबर
Sanjeev Kumar March 25, 2026 08:24 PM

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हाल ही में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गए थे. इसके बाद ऐसी अफवाह फैल गई कि वो पूरी तरह फिट नहीं हैं लेकिन अब उन्हें लेकर नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं. अच्छी खबर ये है कि जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं और वो आईपीएल 2026 के पहले मैच में खेलेंगे. सवाल ये है कि फिर बुमराह आखिर सीओई में गए क्यों? रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह ने अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए सीओई का रुख किया था, जहं उन्होंने इसपर काफी काम किया.

बुमराह सीओई क्यों गए थे?

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह अपनी फिटनेस और स्ट्रेंथ पर काम करने के लिए कोर ऑफ ट्रेनिंग (CoE) में हैं. बताया जा रहा है कि बुमराह को CoE में ट्रेनिंग देने का प्लान बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने जुलाई में होने वाले भारत के इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए बनाया है. भारत को इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. बुमराह CoE में गेंदबाजी जारी रखेंगे और जल्द ही मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे ताकि वे आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच के लिए तैयार रहें. मुंबई इंडियंस को पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है.

बुमराह हैं धमाकेदार फॉर्म में

जसप्रीत बुमराह फिलहाल धमाकेदार फॉर्म में हैं. इस खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारत को चैंपियन बनाया था. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच हासिल किया था. इस मैच को भारत ने 96 रनों से जीता था. बुमराह ने मुकाबले में महज 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे.बुमराह का आईपीएल के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहना मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर है. पांच बार की चैंपियन टीम चाहेगी कि बुमराह पहले मैच से ही दबदबा बनाएं ताकित इस बार मुंबई छठी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर सके. जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में 186 विकेट झटके हैं और वो मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटकने से महज 9 विकेट पीछे हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.