इंटरनेट डेस्क। आईपीएल-2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जारी कर दिया। नए कार्यक्रम के अनुसार जयपुर के एसएमएस स्टेडियम को भी चार मैचों की मेजबानी का मौका मिला है। ऐसे में ये क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा तोहफा है। दूसरे चरण में चार मुकाबले पिंक सिटी में खेले जाएंगे। ये सभी मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होंगे।
बीसीसीआई ने पहले चरण में 20 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया था, जबकि दूसरे चरण में कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे। इस तरह पूरे सत्र में पहले की तरह कुल 74 लीग मैच ही आयोजित होंगे।
दूसरे चरण में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स अपने सभी घरेलू मुकाबले जयपुर में खेलेगी। पिंक सिटी में पहला मुकाबला 25 अप्रैल को खेला जाएगा, जिसमें राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इसके बाद 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच होगा। वहीं 9 मई को गुजरात टाइटंस और 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा।
PC- patriak news