Anjeer Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी डाइट पर ध्यान तो देना चाहते हैं, लेकिन अक्सर समझ नहीं पाते कि छोटी-छोटी चीजें भी सेहत पर कितना बड़ा असर डाल सकती हैं. ऐसे में सूखे मेवों में शामिल अंजीर (Fig) एक ऐसा सुपरफूड है, जिसे आयुर्वेद और आधुनिक न्यूट्रिशन दोनों में बेहद फायदेमंद माना गया है. खास बात ये है कि अगर आप रोजाना सिर्फ 2 अंजीर अपनी डेली डाइट में शामिल कर लें, तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाने, पाचन सुधारने और कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है.
बहुत से लोग अंजीर को मामूली चीज समझते हैं. लेकिन अगर आपने इसके फायदे जान लिए तो इसे खाना कभी नहीं भूलेंगे. चलिए इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानते हैं कि अगर रोजाना 2 अंजीर खाई जाए तो शरीर को इससे क्या-क्या फायदे मिलते हैं. साथ ही किन लोगों को कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए.
ये भी पढ़ें:Malaika Arora Fitness: क्या है मलाइका अरोड़ा की वॉटर थेरेपी? जानिए कैसे करती है शरीर को डिटॉक्स
पोषक तत्वों से भरपूर अंजीरएक्सपर्ट्स के अनुसार अंजीर में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो न केवल पेट को साफ रखने में मदद करते हैं बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाते हैं. रोजाना इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. चलिए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?फोर्टिस हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वो अंजीर के जबरदस्त फायदे नजर आ रहे हैं. डॉ. शुभम कहते हैं कि अंजीर को लोग बहुत मामूली समझते हैं. इसे जितना क्रेडिट देना चाहिए उतना मिलता नहीं है. अंजीर खाने से न सिर्फ कब्ज की शिकायत दूर होती है बल्कि ओवरऑल हेल्थ को भी कई फायदे मिलते हैं.
रोजाना 2 अंजीर खाने से क्या होता है?
View this post on Instagram
A post shared by Dr. Shubham Vatsya (@dr.shubhamvatsya)
जैसा की एक्सपर्ट बताते हैं कि अंजीर में भरपूर मात्रा में सॉल्यूबल और इंसोल्यूबल फाइबर पाया जाता है. इसे खाने से सुबह प्रेशर जल्दी बनता है और मल को नर्म बनाने का भी काम करता है. अगर आप रोजाना सुबह भीगे हुए अंजीर खाते हैं तो इससे पेट से जुड़ी हर समस्या दूर हो सकती है.
हड्डियों को बनाए मजबूत- डॉ. शुभम बताते हैं कि आयरन और कैल्शियम का भी बेहतरीन सोर्स है. उनके मुताबिक, 100 ग्राम अंजीर में करीब 162 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है. कैल्शियम बोन डेंसिटी बढ़ाने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है. अगर आप रोजाना 2 अंजीर खाते हैं तो इससे जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है. वहीं, आयरन होने की वजह से ये मेटाबॉल्जिम को मजबूत बनाता है और हीमोग्लोबीन को भी बूस्ट करने में मददगार है.
ब्लड शुगर को करे कंट्रोल- अंजरी में एंटीऑक्सीडेंट्स, मेग्नीशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी न्यूट्रिशन पाए जाते हैं. इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. साथ हार्ट हेल्थ को भी सपोर्ट मिलता है. ऐसे में अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो अंजीर खाना फायदेमंद साबित हो सकता है. यानी कुल मिलाकर कहें तो अंजीर एक सुपरफूड की तरह काम करता है. इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है.

अंजीर की तासीर गर्म होती है. ऐसे में इसे हमेशा रातभर पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए. इससे तासीर बदल जाती है और सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ता है. वहीं, अंजीर की क्वांटिटी पर भी खास ध्यान रखने की जरूरत है. एक्सपर्ट के मुताबिक, रोजाना 2 से 3 अंजीर खाना काफी होता है. हालांकि, गर्मियों में सिर्फ 1 अंजीर खाना ही फायदेमंद होता है. लेकिन अगर आपको अंजीर के पूरे फायदे चाहिए तो इसे रोजाना खाएं.
ये भी पढ़ें: Summer Foods Health Benefits: सब्जा सीड्स से सत्तू तक इन देसी चीजों की डालें आदत, गर्मी में पेट रहेगा ठंडा