संजू सैमसन बनेंगे धोनी के उत्तराधिकारी?
धोनी की गैरमौजूदगी में सबसे बड़ा सवाल यह था कि विकेटों के पीछे दस्ताने कौन संभालेगा? CSK ने इसके लिए पहले ही मास्टरप्लान तैयार कर लिया था। टीम ने रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को ट्रेड किया है। टी20 वर्ल्ड कप में शानदार विकेटकीपिंग करने वाले संजू इस सीजन में न सिर्फ ओपनिंग करेंगे, बल्कि धोनी की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। हालांकि, टीम के पास 27 वर्षीय उर्वील पटेल का विकल्प भी मौजूद है, लेकिन फिलहाल संजू ही पहली पसंद नजर आ रहे हैं।
44 की उम्र में भी कायम है धोनी का जलवा
2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी आज भी आईपीएल के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 135 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे। अगर वह इस सीजन के बीच में वापसी करते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल, सीएसके अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।