Jokes: टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए? गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम.. पढ़ें आगे..
Varsha Saini March 28, 2026 03:45 PM

Joke 1:

दामाद- आज खाना आपने बनाया है न सासू मां
सास- इतना अच्छा बना है क्या?
दामाद- अरे ऐसा नहीं है,
रोज खाने में काला बाल निकलता था
आज सफेद निकला है........

Joke 2:

डॉक्टर- आपको कोई पुरानी बीमारी है,

जो आपके शरीर को धीरे-धीरे खा रही है
पप्पू- थोड़ा धीरे बोलियें डॉक्टर साहब,
वो बाहर ही बैठी है....

d

Joke 3:

बेटा- पापा मुझे शादी नहीं करनी
मुझे सभी औरतों से डर लगता है
पिता- कर ले बेटा
फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी.... 

Joke 4:

मोहब्बत इतनी अंधी होनी चाहिए,
कि प्रेमिका की नाक भी बह रही हो तो,
ऐसा लगे कि नथुनी में हीरा चमक रहा है!
वो भी कोहिनूर का!

s

Joke 5:

टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?

गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम..

टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।

गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...

रोज तो मुर्गा बना देती हो..!! 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.