दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 161 यात्री सुरक्षित
Webdunia Hindi March 28, 2026 04:43 PM

Emergency Landing on Delhi Airport : विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान की शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि अग्निशमन विभाग को सुबह 10:53 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिली थी। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी नुकसान की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के फेज 1 का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम से कुछ ही देर पहले हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.