LIVE: सीएम योगी बोले, संकट के दौर से गुजर रही है दुनिया, अमेरिका भी महंगाई से परेशान
Webdunia Hindi March 28, 2026 04:43 PM

Latest News Today Live Updates in Hindi : नेपाल में सरकार बदलते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को भी हिरासत में लिया गया हैं। पिछले साल हुए हिंसक प्रदर्शनों में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। पल पल की जानकारी...

-इजराइली हमलों से दहला तेहरान, यूनिवर्सिटी समेत की कई ठिकानों पर हमला। लेबनान में भी इजराइल की एयर स्ट्राइक।

-ईरानी विदेश मंत्री अराघची का दावा, ईरान के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया। इजराइल ने 2 स्टील प्लांट्स पर हमला किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन करने वाले हैं। एयरपोर्ट को लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से बनाया गया है।

-नेपाल पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को भक्तपुर के गुंडू में उनके घर से हिरासत में लिया।

-ओली को मेडिकल चेकअप के लिए काठमांडू के जिला पुलिस रेंज से अस्पताल ले जाया जा रहा है।

CPN-UML ने ओली की उनके घर से हिरासत में लिए जाने के बाद आपातकालीन सचिवालय बैठक बुलाई।विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान की शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं। ALSO READ: दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 161 यात्री सुरक्षितयोगी आदित्यनाथ ने नोएडा में एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में कहा कि पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है। अमेरिका भी महंगाई से परेशान हैं। पीएम मोदी के विजन ने हमें संकट से दूर रखा। बिना रुकावट तेल और गैस की सप्लाय जारी है।
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.