IPL 2026 Dhoni News : आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा। टीम के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी 2 हफ्ते के लिए आईपीएल से बाहर हो गए।
धोनी को पिंडली में चोट है और अभी इससे वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे आईपीएल 2026 के शुरुआती दो सप्ताह तक मैदान से दूर रह सकते हैं।
आईपीएल का पहला मैच आज शाम 7.30 बजे आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। चेन्नई को अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।
धोनी 2008 से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। वे 18 सीजन में 5,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके नाम विकेट के पीछे भी 200 से ज्यादा सफलताएं दर्ज है। धोनी इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। वे चेन्नई को 5 बार खिताब दिला चुके हैं।
edited by : Nrapendra Gupta