Iran's military attacks US vessel : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अमेरिका और इसराइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इसराइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। खबरों के अनुसार, इसी बीच ईरान की सेना ने एक बार फिर से अमेरिकी जहाज को निशाना बनाया है। यह जहाज अमेरिकी सेना को लॉजिस्टिक मुहैया करवाने में मदद करता था। 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है संघर्ष
मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अमेरिका और इसराइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इसराइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। इसी बीच ईरान की इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने एक बार फिर से ओमान के सलालाह बंदरगाह से काफी दूरी पर अमेरिकी जहाज को निशाना बनाया है।
ALSO READ: ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर इजराइल का हमला, IAEA ने दी बड़ी चेतावनी
अमेरिकी सेना को लॉजिस्टिक मुहैया करवाने में मदद करता था जहाजयह जहाज अमेरिकी सेना को लॉजिस्टिक मुहैया करवाने में मदद करता था। इससे पहले, अमेरिका और इसराइल के हमलों में कई रिहायशी इलाके निशाना बने, जिससे रातभर में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी प्रांत लोरेस्तान के शहर बोरुजेर्द के रिहायशी इलाकों पर हुए हमलों में 7 लोग मारे गए और 36 अन्य घायल हो गए।
हमलों को लेकर क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य अभियान बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ रहा है। हालांकि उन्होंने इस पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
ALSO READ: ईरान युद्ध का असर: खाड़ी देशों से आने वाले पैसे पर संकट, भारत को लग सकता है बड़ा झटका
28 फरवरी को शुरू हुए थे हमले इसराइल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू किए, जिसमें इस्लामिक गणराज्य के सर्वोच्च नेता मारे गए और एक ऐसा युद्ध छिड़ गया जो तब से पूरे मध्य पूर्व में फैल चुका है। ईरान ने अभी तक मौतों का कुल आंकड़ा जारी नहीं किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 8 मार्च को जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत बताई गई है।
Edited By : Chetan Gour