Bhooth Bangla: तारीख पर तारीख 'भूत बंगला' की रिलीज डेट का खेल, आखिर कितनी बार टली अक्षय कुमार की फिल्म?
TV9 Bharatvarsh March 29, 2026 10:42 AM

Akshay Kumar Bhoot Bangla: जब भी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ परफॉर्म करती है, हर तरफ सिर्फ और सिर्फ उसी फिल्म की बात होती है, दूसरी फिल्मों के मेकर्स को ऐसे लगने लगता है कि उस फिल्म के आसपास रिलीज करने से उनकी पिक्चर को नुकसान हो सकता है, तो ऐसे में अधिकतर मेकर्स अपनी फिल्म को पोस्टपोन करने का रास्ता इख्तियार करते हैं. यानी फिल्म की रिलीज डेट बदल देते हैं. अब ऐसा अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने किया है.

इन दिनों लोगों के बीच रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का खुमार देखने को मिल रहा है. फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 9 दिन हुए हैं और कारोबार 1100 करोड़ के पार जा चुका है. और इस फिल्म को लेकर लोगों का ये खुमार जल्दी शांत होता नहीं दिख रहा है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को देखते हुए ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने अपनी फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है. ये फिल्म 10 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

कितनी बार रिलीज डेट में बदलाव हुआ?

अक्षय कुमार ने 9 सितंबर 2024 को अपने 57वें बर्थडे पर इस फिल्म की घोषणा की थी. उसके बाद से ही फैंस इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फैंस का इंतजार भी पोस्टपोन और प्रीपोन हो रहा है. फिल्म अनाउंस से लेकर अब तक तीन बार रिलीज डेट में बदलाव देखने को मिला है.

सबसे पहले ऐसी घोषणा की गई थी कि ये फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पर बाद में मेकर्स डेट बदलकर 15 मई कर देते हैं और फैंस का इंतजार और लंबा हो जाता है.

फिर एक दिन ऐसी खबर आती है कि मेकर्स ने ‘भूत बंगला’ को प्रीपोन कर दिया है. डेट 15 मई से 10 अप्रैल कर दी जाती है. अक्षय के फैंस खुश हो जाते हैं कि चलो इस फिल्म का इंतजार थोड़ा कम हुआ.

ये भी पढ़ें-

धुरंधर नहीं, इन 2 फिल्मों की वजह से अटकी थलपति विजय की जन नायकन, थिएटर्स में कब होगी रिलीज?

24 घंटे के अंदर 2-2 बड़ी फिल्में, जियो स्टूडियोज ला रहा है डबल धमाका

एक हफ्ता लंबा हुआ इंतजार

जहां फैंस खुश चल रहे थे कि 10 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, इसी बीच तीसरी बार रिलीज डेट बदलने की खबर आ गई है और मामला 17 अप्रैल तक पहुंच गया. अब इस खबर की वजह से ‘भूत बंगला’ सुर्खियों में आ गई है और ऑडियंस का इंतजार एक हफ्ता बढ़ गया है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.