Akshay Kumar on Action Movies: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. अक्षय की ये मच अवेटेड फिल्म एक बार फिर डिले हो गई है, जो कि 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. जहां एक तरफ अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट टल गई है, वहीं दूसरी ओर एक्टर ने एक्शन फिल्मों पर अपनी भड़ास निकाली है. अक्षय कुमार ने एक हालिया बातचीत में आजकल की फिल्मों में एक्शन किस तरह किया जा रहा है, उस तरीके को क्रिटिसाइज किया. एक्टर ने इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर की कि आजकल एक्शन को ज्यादातर स्क्रीन और सॉफ्टवेयर के जरिए कैसे डिजाइन किया जा रहा है.
अक्षय कुमार ने PTI को दिए एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि पहले फिल्मों में जो एक्शन हुआ करते थे, वो काफी असली लगा करते थे. लेकिन आजकल के दौर में बन रही ज्यादातर मूवीज में एक्शन के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाता है, जिससे कुछ भी रियल नहीं लगता है. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार ने एक्शन फिल्मों को लेकर और क्या कुछ कहा है.
अक्षय ने एक्शन फिल्मों पर कही ये बातअक्षय कुमार ने कहा, “आजकल जिस तरह से एक्शन फिल्में बन रही हैं, उनमें बहुत बड़ा फर्क आ गया है. पहले एक्शन असली होता था, लेकिन अब सब कुछ VFX से किया जाता है. इसमें मजा नहीं आता, क्योंकि ये नकली लगता हैय मैं एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता हूं जो असली हो. उदाहरण के लिए, अगर मैं कूद रहा हूं, तो मैं सच में कूद रहा हूं, न कि उसके लिए VFX का इस्तेमाल कर रहा हूं या अगर मैं किक मार रहा हूं, तो मैं सच में किक मार रहा हूं, ऐसा नहीं कि 15 लोग मुझे लोगों को किक मारने में मदद कर रहे हैं. मैं बिना VFX के इस्तेमाल के एक एक्शन फिल्म बनाना चाहता हूं.”
यह भी पढ़ें – तारीख पर तारीख भूत बंगला की रिलीज डेट का खेल, आखिर कितनी बार टली अक्षय कुमार की फिल्म?
कैसी एक्शन फिल्म बनाना चाहते हैं अक्षय?एक्टर ने ये भी साफ किया कि फिल्ममेकिंग में AI के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर भी उन्हें कुछ हिचक है. उन्होंने कहा, “मैं ये बात AI के जमाने में कह रहा हूं और लोग चाहें तो कुछ भी सोच सकते हैं, लेकिन मैं एक ऐसी एक्शन फिल्म बनाना चाहता हूं जो सचमुच की एक्शन फिल्म हो. दर्शक ये महसूस कर सकें कि इसमें कितनी मेहनत लगी है – ठीक वैसे नहीं, जैसे AI या कंप्यूटर की मदद से की गई मेहनत में होता है.”
अक्षय कुमार वर्कफ्रंटवर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘भूत बंगला’ में नजर आने वाली हैं. इस हॉरर कॉमेडी में परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी भी नजर आएंगे. पहले फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मूवी 17 अप्रैल को थिएटरों में दस्तक देगी. इसके अलावा, अक्षय कुमार ‘गोलमाल 5’ में भी नजर आने वाले हैं, जो अगले साल 2027 में आएगी.