South Box Office: 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह, गायब दिखा 14 साल पुराना जलवा
TV9 Bharatvarsh March 29, 2026 03:42 PM

Pawan Kalyan Ustaad Bhagat Singh Box Office: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पवन कल्याण को पावर स्टार के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने अपने करियर में कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी फिल्म सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. उनकी फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं जो निराशाजनक हैं. फिल्म को रिलीज के दसवें दिन ऑडियंस नहीं मिली है और इसका कलेक्शन वीकेंड पर भी एक करोड़ से कम गया है. ये इस फिल्म के लिए और भी निराशाजनक है.

पिछले कुछ सालों से पवन कल्याण की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. उनकी फिल्मों का कलेक्शन अच्छा नहीं जा रहा है. अब इस फिल्म को ही ले लीजिए. ओपनिंग डे पर 30 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद भी ये फिल्म 10 दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर सकी. वहीं 10वें दिन इसकी एक करोड़ से कम की कमाई ये बताती है कि फिल्म फ्लॉप की कगार पर है.

उस्ताद भगत सिंह ने कितने रुपये कमाए?

उस्ताद भगत सिंह फिल्म की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में भारत में 69 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने दसवें दिन मात्र 86 लाख रुपये का कलेक्शन किया है जो फिल्म के मेकर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो इसने 10 दिनों में 91.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ऐसा लग रहा है कि जैसे फिल्म की कमाई थम गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 150 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है. मतलब अभी भी फिल्म को बजट रिकवरी के लिए 60 करोड़ रुपये कमाने हैं जो लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2: भारत में सिर्फ 3 एक्टर्स के नाम ये बड़ा रिकॉर्ड, एक रणवीर सिंह, बाकी 2 कौन?

नहीं दिखा 14 साल पुराना जादू

दरअसल पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है. ये वहीं डायरेक्टर हैं जिन्होंने पवन कल्याण के साथ साल 2012 में गब्बर सिंह बनाई थी. ये फिल्म हिट साबित हुई थी. मगर उस्ताद भगत सिंह के साथ ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है. पवन कल्याण की पिछली कुछ फिल्में बुरी फ्लॉप हुईं जिनमें हरि हर वीरा मल्लू और दे कॉल हिम ओजी जैसी फिल्में शामिल हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.