Prabhas Cameo in Akshaye Khanna Mahakali: बॉलीवुड के शानदार एक्टर अक्षय खन्ना बीते साल ‘धुरंधर’ से खूब गर्दा उड़ाया. रणवीर सिंह की इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाकर सारी महफिल ही लूट ली. ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की एक्टिंग ऑडियंस को इतनी ज्यादा पसंद आई कि अभी तक लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और उनकी अपकमिंग मूवीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर कोई एक बार फिर अक्षय खन्ना को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है. लेकिन अब उनके फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि अक्षय खन्ना जल्द ही एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘महाकाली’ है.
बीते साल ‘धुरंधर‘ के आने से पहले ही ‘महाकाली’ में अक्षय खन्ना की एंट्री की अनाउंसमेंट हो गई थी. लेकिन जब लोगों ने ‘धुरंधर’ देखी तो लोगों में अक्षय खन्ना को लेकर क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया कि उन्हें दोबारा बड़े पर्दे पर देखने का फैंस से सब्र ही नहीं हो रहा है. ‘महाकाली’ पर काफी वक्त से नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं और अब इसे लेकर एक धांसू खबर आई है. इसमें वो एक्टर कैमियो करने वाला है, जिसका रिकॉर्ड हाल ही में रणवीर सिंह ने तोड़ दिया है.
‘महाकाली’ में प्रभास का कैमियो? (Prabahas in Mahakali)‘महाकाली’ प्रशांत वर्मा का अगला बड़ा प्रोजेक्ट है, जिन्हें ‘हनु-मैन’ के लिए जाना जाता है. ये फिल्म उनके सिनेमैटिक यूनिवर्स, PVCU (प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स) का हिस्सा है. ‘धुरंधर’ के लिए मशहूर अक्षय खन्ना इस फिल्म में एक अहम किरदार भा रहे हैं. बीतो कुछ दिनों से ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि ‘महाकाली’ में प्रभास कैमियो करने वाले हैं. वहीं, अब रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि प्रभास ने ‘महाकाली’ में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. इस खबर को सुनने के बाद फैंस में और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है कि आखिर इस मूवी में प्रभास किस किरदार को निभाएंगे. हालांकि, ‘महाकाली’ में प्रभास के कैमियो को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है.
यह भी पढ़ें – धुरंधर छोड़िए देख डालिए अक्षय खन्ना की ये 5 धांसू कॉमेडी फिल्में, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
रणवीर सिंह ने तोड़ा प्रभास का रिकॉर्डजानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रेंचाइजी ने प्रभास की बाहुबली फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फ्रेंचाइजी बन गई है. दुनियाभर में बाहुबली की 2460 कमाई को पीछे छोड़ते हुए धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 2514.6 करोड़ की कमाई कर ली है.
अक्षय खन्ना ने पूरी की शूटिंग (Akshaye Khanna Mahakali)अब तक ‘महाकाली’ की शूटिंग के 100 दिन पूरे हो चुके हैं और अक्षय खन्ना के हिस्से की शूटिंग भी पूरी हो गई है. इस फीमेल सुपरहीरो फिल्म का डायरेक्शन पूजा अपर्णा कोल्लुरु ने किया है, जिसमें भूमि शेट्टी लीड रोल निभा रही हैं. पश्चिम बंगाल की बैकग्राउंट पर आधारित इस फिल्म को प्रशांत वर्मा ने लिखा है और RKD स्टूडियोज के बैनर तले रिवाज रमेश दुग्गल ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म का म्यूजिक स्मरण साई ने तैयार किया है.
अक्षय खन्ना अपकमिंग मूवी (Akshaye khanna upcoming movies)‘महाकाली’ के जरिए अक्षय खन्ना तेलुगु में डेब्यू करने जा रहे हैं. इस मूवी में अक्षय खन्ना गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाएंगे. महाकाली के अलावा, अक्षय खन्ना जल्द ही सनी देओल के साथ एक्शन-थ्रिलर ‘इक्का’ में नजर आएंगे, जो सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना ‘बॉर्डर’ के बाद 29 साल बाद फिर साथ दिखाई देंगे. वहीं, अक्षय खन्ना के पास सस्पेंस ड्रामा ‘सेक्शन 84’ भी है.