Ranveer Singh Nickname: पहले आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ और अब ‘धुरंधर 2’ की वजह से हर किसी की जुबान पर रणवीर सिंह का नाम है. इस फिल्म में वो इंडियन स्पाई एजेंट जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में दिखे हैं, जो पाकिस्तान में हमजा बनकर रहता है.
रणवीर सिंह का निकनेम रैम्बो है. ऐसा बताया जाता है कि दुनिया के लिए भले ही वो रणवीर सिंह हैं, लेकिन दोस्तों और घरवालों के लिए रैम्बो हैं. बहरहाल, वो पिछले 16 सालों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं. उन्होंने साल 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म के जरिए डेब्यू किया था.
डेब्यू करने के बाद रणवीर सिंह ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक बॉलीवुड के साथ-साथ ऑडियंस के बीच भी छाते चले गए. अब आलम ये है कि ‘धुरंधर 2’ ने उनके स्टारडम को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है. इस फिल्म के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
‘धुरंधर 2’ 9 दिनों में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है और ऐसा लग रहा है कि कुछ ही दिनों में ये फिल्म अपने पहले पार्ट से आगे निकल जाएगी. रणवीर ने इस दो पार्ट की फिल्म के जरिए इतिहास रचने का काम किया है.