बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ एक समय इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार रहे हैं। भले ही दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन ब्रेकअप के बाद भी उनकी दोस्ती कायम रही। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और एक-दूसरे को करियर से जुड़ी सलाह भी देते रहे।
इसी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जिसमें कबीर खान ने खुलासा किया था कि फिल्म न्यूयॉर्क के लिए कैटरीना कैफ को मनाने में सलमान खान का बड़ा हाथ था।

सलमान की सलाह बनी गेमचेंजर
कबीर खान ने बताया था कि जब सलमान खान को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने कैटरीना से पूछा कि फिल्म कौन बना रहा है। जब कैटरीना ने कबीर खान का नाम लिया, तो सलमान ने तुरंत कहा— 'आंख बंद करके फिल्म साइन कर लो, मैं इस डायरेक्टर से मिल चुका हूं।'
सलमान की इस सलाह के बाद ही कैटरीना कैफ ने फिल्म के लिए हामी भरी और ‘न्यूयॉर्क’ उनकी यशराज फिल्म्स के साथ पहली फिल्म बनी।
कबीर खान के मुताबिक, इस पूरी घटना के बारे में उन्हें कई साल बाद खुद कैटरीना कैफ ने बताया था। फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ रिलीज के बाद काफी सराही गई और कैटरीना के करियर में यह एक अहम पड़ाव साबित हुई।
सलमान खान और कैटरीना कैफ ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। यह जोड़ी पहली बार फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में नजर आई थी। इसके बाद दोनों पार्टनर, युवराज, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और भारत में साथ दिखें।