बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. बोर्ड ने पासिंग प्रतिशत के अलावा टॉपर्स की लिस्ट और जेंडर वाइज रिजल्ट भी जारी किया है. इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in और matricbihar.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
पिछले साल के मुकाबले इस साल बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट थोड़ा कम है. इस साल कुल 81.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जबकि पिछले साल 10वीं की परीक्षा में 82.11 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. वहीं, इस साल 4 लाख 43 हजार 723 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं, जबकि 3 लाख 3 हजार 103 स्टूडेंट्स को थर्ड डिवीजन आए हैं.
यहां देख सकते हैं बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
- secondary.biharboardonline.com
कैसे देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
- फिर होमपेज पर उपलब्ध BSEB बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां छात्रों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी.
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- फिर अपना रिजल्ट देखें और पेज को डाउनलोड कर लें.
- आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी निकाल कर रख लें.
TV9 पर सबसे पहले देखें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026
डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें.
- अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें.
- जिन छात्रों का डिजिलॉकर अकाउंट नहीं है, वो पहले अपने मोबाइल नंबर से नया अकाउंट बना लें.
- जब लॉगिन हो जाए, तो बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक खोजें और उसपर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें और सबमिट करें.
- उसके बाद अपना रिजल्ट देखें और अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें.
2025 में कितने छात्रों के आए थे फर्स्ट डिवीजन?
पिछले साल यानी 2025 में बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 4,70,845 छात्रों के फर्स्ट डिवीजन आए थे, जबकि 4,84,012 छात्र सेकंड डिवीजन से पास हुए थे और 3,07,792 छात्रों के थर्ड डिवीजन आए थे.