South Film Postpone: इधर पेड्डी की रिलीज डेट आई, उधर पोस्टपोन हो गई साउथ की एक बड़ी फिल्म, अब कब देगी दस्तक?
TV9 Bharatvarsh March 29, 2026 04:42 PM

Akhil Akkineni Lenin Film Postpone: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2026 अभी तक बहुत अच्छा नहीं रहा है. इस साल की शुरुआत में आई प्रभास की फिल्म द राजा साब का हाल बुरा रहा और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी थी. वहीं इसके बाद आई चिरंजीवी की मन शंकर वरप्रसाद गारु फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था. इस फिल्म के अलावा साउथ से अभी तक अगर कोई फिल्म सफल हुई है वो आडू 3 है. वहीं पवन कल्याण की प्रॉमिसिंग फिल्म उस्ताद भगत सिंह की भी बॉक्स ऑफिस पर बोलती लगभग बंद हो गई है. इसके अलावा कुछ साउथ की बड़ी फिल्में ऐसी हैं जो रिलीज की राह देख रही हैं. इन फिल्मों में एक फिल्म पेड्डी भी है.

हाल ही में राम चरण के जन्मदिन के मौके पर पेड्डी फिल्म से उनका लुक शेयर किया गया और रिलीज डेट भी मेंशन कर दी गई. लेकिन इसी के साथ साउथ एक्टर अखिल अक्किनेनी ने अपनी अपकमिंग फिल्म लेनिन की रिलीज के साथ समझौता किया है और फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है. साथ ही इसकी नई रिलीज डेट भी जारी कर दी है.

कब आएगी राम चरण की पेड्डी?

राम चरण की फिल्म पेड्डी की बात करें तो ये फिल्म सिनेमाघरों में 30 अप्रैल 2026 को रिलीज की जाएगी. फिल्म को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं और इसकी रिलीज में अब सिर्फ एक महीने ही रह गए हैं. वहीं फिल्म के पोस्टर्स ने तो फैंस की उत्सुकता और भी दोगुनी कर दी है. दरअसल फिल्म में राम चरण को गदा लिए बजरंगबली जी की छवि सरीखा दिखाया गया है. फिल्म का ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है. भारी-भरकम बजट में बन रही इस फिल्म में राम चरण के अपोजिट जान्हवी कपूर नजर आएंगी. फिल्म में अनुष्का शर्मा की कास्टिंग की भी खबरें हैं.

ये भी पढ़ें- महाकाली में होगा असली खेला रणवीर सिंह ने तोड़ा जिसका रिकॉर्ड, वो अक्षय खन्ना की फिल्म में करेगा कैमियो

कब आएगी फिल्म लेनिन?

लेनिन फिल्म की बात करें तो अखिल अक्किनेनी की ये फिल्म पहले 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब फिल्म की रिलीज को आगे के लिए शिफ्ट कर दिया गया है. लेनिन फिल्म अब 26 जून 2026 को रिलीज की जाएगी. इसी तरह थलपति विजय की लास्ट फिल्म जन नायकन भी रिलीज की राह देख रही है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई भी कन्फर्मेशन नहीं आई है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.