Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं में जमुई की पुष्पांजली और वैशाली की सबरीन परवीन ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
TV9 Bharatvarsh March 29, 2026 05:42 PM

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है. बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार10वीं बोर्ड यानी मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के अध्यक्ष ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है.इस बार बिहार बोर्ड 10वीं में 81.79% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. BSEB ने रिजल्ट के साथ ही 10वीं बोर्ड एग्जाम टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस साल जमुई की पुष्पांजली कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. दोनों ने 500 में 492 नंबर प्राप्त किए हैं. वहीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट की तरह लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा है.

आइये जानते हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पुष्पांजली और सबरीन परवीन के अलावा और किन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है, साथ ही जानते हैं कि पिछले 5 सालों कि तुलना में इस बार का रिजल्ट कैसा रहा, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बिहार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट TV9 पर देखें, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

Bihar Board 10th Result 2026: टॉप 10 में टॉपर्स सूची में 139 स्टूडेंट्स, 100 लड़कियां

बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी हो गया है. बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी साथ में जारी की है. इस बार बिहार 10वीं बोर्ड टॉप 10 टॉपर्स में 139 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है. इसमें 82 लड़के शामिल हैं. यानी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में टाॅप 10 में जगह बनाने वाले 139 स्टूडेंट्स में 82 लड़के 57 लड़कियां हैं. पिछले साल यानी 2025 में टॉप 10 में 123 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई थी.इनमें 60 लड़िकयां और 63 लड़के थे.

बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट में टॉप 10 लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स

रैंक स्टूडेंट का नाम जिला 10वीं में पास प्रतिशत
1 पुष्पांजली कुमारी जमुई 98.4%
1 शबरीन परवीन वैशाली 98.4%
2 नाहिद सुल्ताना बेगुसराय 97.8%
3 अनुपा कुमारी बक्सर 97.6%
3 ओम कुमार बेगुसराय 97.6%
4 ज्योति कुमारी समस्तीपुर 97.4%
4 अनुभव कुमार बांका 97.4%
4 अंंशराज पूर्णिया 97.4%
5 प्रेरणा कुमारी बेगुसराय 97.2%

पिछले साल की तुलना में रिजल्ट में गिरावट

बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 में गिरावट दर्ज की गई है. 2025 की तुलना में इस साल 10वीं बोर्ड रिजल्ट में मामूली गिराट दर्ज की गई है. मसनल, पिछले साल में सबसे कम रिजल्ट दर्ज किया गया है. पिछले 6 साल का रिजल्ट का ट्रेंड यहां देखें.

साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत
2026 81.79
2025 82.11%
2024 82.91%
2023 81.04%
2022 79.88%
2021 78.17%

Bihar Board 10th Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट matricbihar।com पर जाएं
  • होमपेज पर दिए गए 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा कब हुई थी ?

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद 2 मार्च से 13 मार्च तक कॉपियों का मूल्यांकन किया गया, जिसके बाद आज रिजल्ट जारी किया गया. पिछले साल यानी 2025 में भी बिहार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 29 मार्च को ही जारी किया गया था. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट भी जारी किया गया है

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.