Dhurandhar की आलोचना पड़ी भारी? अनीत पड्डा की बहन का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट!
TV9 Bharatvarsh March 29, 2026 07:42 PM

‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा इन दिनों सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को एक प्रोपेगैंडा फिल्म बताते हुए उसकी आलोचना की थी. इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. विवाद बढ़ने पर पहले तो रीत ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया था, लेकिन अब उनका अकाउंट ही डिलीट हो गया है.

कुछ वक्त पहले रीत पड्डा के बयान का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसपर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और उन्हें ट्रोल भी किया गया. पहले तो उन्होंने विवाद होने पर अपना अकाउंट प्राइवेट किया था, पर अब उनका इस्टाग्राम अकाउंट ही गायब हो गया है. उनका अकाउंट सर्च करने पर इंस्टाग्राम पर “Sorry, this page isn’t available” मैसेज शो कर रहा है. इससे माना जा रहा है कि ट्रोलिंग से बचने के लिए उन्होंने अपना अकाउंट ही डिलीट कर दिया है. यही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक विवाद के चलते उनका लिंक्डइन अकाउंट भी बंद हो गया है.

क्या है विवाद?

दरअसल रीत पड्डा ने धुरंधर, द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी जैसी फिल्मों को प्रोपेगैंडा फिल्म बताया था. उन्होंने द केरल स्टोरी के ‘32000 महिलाओं ने इस्लाम कबूला’ वाले दावे पर भी सवाल उठाए थे. रीत ने कहा था कि असली केस कुछ सौ से ज्यादा नहीं होंगे, लेकिन प्रोपेगैंडा इसी तरह काम करता है. हालांकि पोस्ट में उन्होंने ये भी माना था कि ऐसा नहीं है कि दिक्कतें नहीं हैं, पर ये फिल्में एक तरह का नैरेटिव चलाती हैं. उन्होंने कहा था कि वो रियल ग्राउंड रिएलिटी जानने को बेताब हैं अगर कोई बताना चाहे तो.

पर्सनल लाइफ को लेकर दावा

विवाद के बीच सोशल मीडिया पर ऐसे दावे भी किए गए कि रीत फाजिल अहमद नाम के किसी शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि इन दावों की सच्चाई अब तक सामने नहीं आई है. इस मामले में रीत पड्डा या अनीत पड्डा किसी की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.