Sanjay Dutt Upcoming Movies: आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रही है और कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों के धड़ाधड़ा रिकॉर्ड तोड़ रही है. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी से गर्दा उड़ा दिया. इसमें संजय दत्त ने एसपी असलम चौधरी का किरदार निभाया, जो ऑडियंस को काफी पसंद आया. ‘धुरंधर’ के पहले और दूसरे दोनों पार्ट में ही संजय दत्त ने इतना जबरदस्त एक्टिंग की, जिसने हर किसी को कायल कर दिया. ‘धुरंधर 2’ में असलम चौधरी के किरदार में देखने के बाद अब संजय दत्त के फैंस जानने के लिए हैं कि आगे वो किस फिल्म में नजर आने वाले हैं. आइए एक नजर डालते हैं संजय दत्त के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर.
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है. जब इस फिल्म के किरदारों की बात जाए तो रणवीर सिंह के बाद दूसरे नंबर पर संजय दत्त की बात हो रही है. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में एसपी असलम चौधरी बनकर संजय दत्त छा गए और उन्हें ऑडियंस से बेशुमार प्यार मिल रहा है. लेकिन संजय दत्त यहीं नहीं रुकने वाले हैं. ‘धुरंधर 2’ के बाद संजय दत्त के पास कई फिल्में लाइनअप में शामिल हैं, जो 2026-27 तक रिलीज होने वाली हैं.
संजय दत्त की अगली फिल्मसंजय दत्त की अपकमिंग फिल्मों में ‘आखिरी सवाल’, ‘केडी द डेविल’, ‘राजा शिवाजी’ और ‘द गुड महाराजा’ का नाम शामिल है. ऐसे में देखा जाए तो संजय दत्त के खाते में 4 फिल्में हैं, जिनमें से 3 इसी साल रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जबकि एक की रिलीज फिलहाल अटकी हुई है. संजय दत्त की अपकमिंग फिल्में ज्यादातर एक्शन और थ्रिलर जॉनर की हैं, जिनमें वो दमदार किरदारों में नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें – रणवीर सिंह को मिले 50 करोड़! अर्जुन रामपाल को सिर्फ 1 करोड़, धुरंधर 2 की बाकी कास्ट के हिस्से क्या आया?
आखिरी सवाल (Aakhri Sawal):- संजय दत्त की नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जो 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का डायरेक्शन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है. ये मूवी RSS के 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित है और इसमें संजय दत्त लीड रोल में हैं.

केडी – द डेविल (KD – The Devil):- संजय दत्त की अगली फिल्म ‘केडी: द डेविल’ एक पैन-इंडिया गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है. केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को प्रेम ने डायरेक्ट किया है. ये 1970 के दशक के बैंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं. इसमें शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में हैं, जो 30 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.
राजा शिवाजी (Raja Shivaji):- संजय दत्त की अपकमिंग मूवीज में ‘राजा शिवाजी’ नाम भी शामिल है, जिसमें रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. इस ऐतिहासिक फिल्म में भाग्यश्री, सलमान खान, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं. रितेश देशमुख की ये फिल्म 1 मई 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी.
द गुड महाराजा (The Good Maharaja):- संजय दत्त के अपकमिंग प्रोजेक्ट में ‘द गुड महाराजा’ का नाम लंबे वक्त से है. पहले ये फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन एक कानूनी विवाद के चलते ये मूवी रुक गई. अब ये फिल्म कब रिलीज होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. जानकारी के लिए बता दें कि इसे 400 करोड़ के बिग बजट में बनाया गया था, जिसमें संजय दत्त रॉयल लुक में नजर आएंगे.