April Upcoming Movie List: साल 2026 की शुरुआत कई कमाल की फिल्मों से हुई थी, जिसमें बॉर्डर 2, इक्कीस जैसी फिल्मों के नाम शामिल थे. इसके साथ ही साथ कई फिल्में इस पूरे साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिसके लिए लोग काफी वक्त से इंतजार में हैं. फिलहाल तो खबर है कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज की आंधी में कई फिल्मों की रिलीज डेट बदल गई है, लेकिन मार्च में धुरंधर के क्रेज के बाद अब अप्रैल में कई फिल्में दर्शकों को एंटरटेन करने वाली हैं.
फिल्मी दुनिया के पास अप्रैल महीने में दर्शकों के सामने पेश करने के लिए कई सारी कमाल की फिल्में हैं. अच्छी बात ये है कि फिल्मों के जॉनर को देखें, तो इसमें कॉमेडी, एक्शन, रोमांस, देशभक्ति हर तरह की फिल्में शामिल हैं. हालांकि, जिन फिल्मों की हम बात करने वाले हैं, उनमें से कुछ को लेकर कहा जा रहा है कि उनकी रिलीज डेट अभी बदल सकती है. फिलहाल मेकर्स ने किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.
धुरंधर 2 से फिल्मों को खतरा?हालांकि, इस चर्चा के बीच सभी की नजरें इस पर टिकी है कि क्या ये अपकमिंग फिल्में ‘धुरंधर 2‘ के आगे टिक पाएंगी या नहीं. क्योंकि, दिसंबर 2025 में जब धुरंधर का पहला पार्ट रिलीज हुआ था, तो इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हुई परफॉर्मेंस ने आगे आने वाले महीने की फिल्मों की कमाई पर असर डाला था. अब 19 मार्च, 2026 को फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अप्रैल की फिल्मों पर भी ‘धुरंधर 2’ का असर पड़ सकता है.
चिरंजीवी हनुमान-द इटरनलसबसे पहली फिल्म की बात करें, तो महीने के शुरू होने के बाद ही लोगों को माइथोलॉजिकल फिल्म देखने का मौका मिलने वाला है. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान-द इटरनल’ की, जो कि 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ये फिल्म भगवान हनुमान की कहानी को दिखाती है, जो कि पवित्र महाकाव्य और प्रतिष्ठित पौराणिक ग्रंथों से इंस्पायपर है. इसे AI तकनीक से बनाया गया है.

साल 2020 में आई फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ को लोगों ने पसंद किया था, अब इस फिल्म का सीक्वल दस्तक देने वाला है. फिल्म के सीक्वल में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में हैं.‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत झा ने किया है. फिल्म के पहले पार्ट की बात करें, तो उसमें विक्रांत मैसी और यामी गौतम नजर आए थे, फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का भी तड़का था, जो कि सीक्वल में भी देखने को मिलेगा.

अप्रैल रिलीज वाली फिल्मों में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ का भी नाम शामिल है. जानकारी के मुताबिक, फिल्म 3 अप्रैल को दस्तक देने वाली है, लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी किसी भी तरह की अनाउंसमेंट नहीं की गई है. ये फिल्म साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. मेकर्स की तरफ से इस पर अपडेट का इंतजार किया जा रहा है.

इस लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का भी नाम है, लेकिन उसकी भी रिलीज को लेकर कंफर्मेशन का इंतजार किया जा रहा है. इस फिल्म को लेकर पहले खबर थी कि ये 10 अप्रैल को रिलीज होगी, लेकिन फिर बताया गया कि ‘धुरंधर 2’ के चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दिया गया है. लेकिन, मेकर्स की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है, साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि अभी इसकी डेट बदल भी सकती है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी नजर आने वाली हैं.
मातृभूमिसलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ जिसे पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से जाना जाता था, उसकी भी रिलीज डेट अप्रैल महीने की 17 तारीख को बताई गई थी. लेकिन, फिल्म का टीजर और गाना रिलीज हो जाने के बाद भी मेकर्स की तरफ से इसकी रिलीज डेट को लेकर कंफर्मेशन नहीं दी गई है. कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट बदल सकती है. फिल्म की बात करें, तो इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं.

पैन इंडिया फिल्म की बात करें, तो मृणाल ठाकुर और आदि विशेष स्टारर फिल्म ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. हाल ही में फिल्म का आइटम नंबर भी रिलीज किया गया है, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह नजर आए हैं. फिल्म के बाकी कास्ट की बात करें, तो अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी भी डकैत में अहम रोल निभाते नजर आ जाएंगे. इस फिल्म को हिंदी और तेलुगू भाषा में साथ में शूट किया गया है.

फिल्मी दुनिया में लंबे वक्त से चर्चा में बनी फिल्म‘पेड्डी’ की भी रिलीज डेट अप्रैल में बताई जा रही है. राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर इस फिल्म का लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. इसकी रिलीज डेट कई बार बदल चुकी है, लेकिन अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी. ‘पेड्डी’ में रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं. खबर है कि फिल्म में मृणाल ठाकुर भी शामिल हैं, जो कि कैमियो रोल में दिखेंगी.

23 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिल्म ‘पैट्रिऑट’ दस्तक देगी, ये फिल्म मलयालम, तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली है. फिल्म के जॉनर की बात करें, तो ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जो कि नेशनल सिक्योरिटी के मुद्दे पर बेस्ड है. ये फिल्म देशभक्ति वाला फील लेकर आने वाली है. फिल्म के कासेट की बात की जाए, तो इसमें ममूटी, मोहनलाल, फहाद फाजिल, नयनतारा, रेवती, दर्शना राजेंद्रम नजर आने वाले हैं.