फिल्मों में कहानियां तो जबरदस्त बनाई जा रही हैं, लेकिन इसके साथ ही साथ फिल्मों के गानों में भी एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है. इसका एक ताजा-ताजा एग्जांपल फिल्म डकैत में देखने को मिल रहा है, जिसका लेटेस्ट गाना रिलीज हो गया है.
आदि विशेष और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘डकैत’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने का टाइटल ‘टच बडी’ है, कमाल की बात है कि इस गाने में भोजपुरी, पंजाबी और साउथ इंडियन तड़का लगा है.
दरअसल, इस गाने को पवन सिंह और जोनिता गांधी ने गाया है और पहली बार सिंगर जोनिता गांधी कैमरे के सामने डांस करते भी दिख रही हैं. लोगों को ये गाना पसंद आ रहा है, साथ ही पवन सिंह के साथ नजर आईं, जोनिता को भी लेकर चर्चा हो रही है.
जोनिता की बात करें, तो कनाडाई सिंगर हैं, जिन्होंने कई भाषा में गाना गाकर लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है. इनके गानों को लोग काफी पसंद करते हैं, जोनिता ने साल 2013 में आई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से अपने करियर की शुरुआत की थी.
शुरुआती दौर की बात करें, तो जोनिता दिल्ली में जन्मी, लेकिन 1 साल के अंदर ही उनका परिवार कनाडा शिफ्ट हो गया. शुरू से ही घर में गाने का माहौल होने की वजह से जोनिता को भी गाने का शौक हुआ और उन्होंने 16 साल की उम्र में कैनेडियन आइडिल में पार्टिसिपेट किया.
हालांकि, शो में उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया, जिसके बाद से उन्होंने अपने म्यूजिक पर और ध्यान देना शुरू कर दिया. जोनिता ने अपने बेडरूम से गाने रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया और उसे अपने यूट्यूब पर अपलोड करने लगीं.
उनके गानों को लोगों के बीच काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई और उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए, जिसमें द ब्रेकअप सॉन्ग, दिल का टेलीफोन, व्हॉट झुमका, मैं तुम्हारा, देवा-देवा जैसे गानों के नाम शामिल हैं.
वहीं सोशल मीडिया की बात करें, तो जोनिता को इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. सिंगर अक्सर अपने इंस्टा पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. फिलहाल उनका लेटेस्ट गाना काफी ट्रेंड कर रहा है.