Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates: राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है, 10 बजे तक का करें इंतजार
TV9 Bharatvarsh March 31, 2026 12:42 PM

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Live Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी आरबीएसई (RBSE) 31 मार्च को यानी आज 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. राजस्थान बोर्ड की तरफ से सुबह 10 बजे 12वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अधिकारी रिजल्ट जारी करेंगे. परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और आवेदन नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना होगा.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 30 मार्च को ही ये ऐलान कर दिया था कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जयपुर से ऑनलाइन परिणाम घोषित करेंगे. इस दौरान राजस्थान बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौर और बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर भी अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से ऑनलाइन जुड़ेंगे. हालांकि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा.

इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. वहीं, बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गईं थीं. अगर पिछले साल की बात करें तो साइंस स्ट्रीम में कुल 94.43 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए थे, जबकि पिछले साल 12वीं कॉमर्स के कुल 99.07 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की थी और आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 97.70 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.