Bhooth Bangla Star Cast Fees: 'भूत बंगला' के लिए तब्बू से 20 गुना ज्यादा अक्षय कुमार ने वसूले, वामिका भी हुईं करोड़पति
TV9 Bharatvarsh April 01, 2026 02:42 AM

Bhooth Bangla Star Cast Fees: अक्षय कुमार बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. वो किसी भी फिल्म में काम करने के लिए भारी भरकम फीस चार्ज करते हैं. जल्द ही वो ‘भूत बंगला’ में नजर आने वाले हैं, जो एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म के लिए भी उन्होंने मोटी रकम चार्ज की है. उनके साथ इस पिक्चर में तब्बू भी नजर आने वाली हैं. दोनों स्टार्स की फीस में आसमान-जमीन का अंतर है.

तब्बू की तुलना में अक्षय ने 20 गुना ज्यादा फीस चार्ज की है. वामिका गब्बी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और इस पिक्चर के जरिए वो भी मालामाल हो गई हैं. चलिए अक्षय, तब्बू और वामिका के अलावा इस फिल्म में और भी जो सितारे नजर आने वाले हैं, उन सभी की फीस जानते हैं.

अक्षय कुमार

शुरुआत अक्षय कुमार से, जो फिल्म की लीड हीरो हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पिक्चर के लिए उन्होंने 50 करोड़ रुपये लिए हैं. वो न सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं बल्कि उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है.

वामिका गब्बी

अब बात वामिका गब्बी की, जो अपने करियर में हिंदी के साथ-साथ मलयालम, तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. ‘भूत बंगला’ के लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपये लिए हैं.

तब्बू

तब्बू भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाली हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने इस फिल्म के जरिए 2.5 करोड़ रुपये अपने नाम किए हैं.

परेश रावल

परेश रावल ने अक्षय कुमार के साथ पहले ‘वेलकम’, ‘भूल भुलैया’, ‘भागम भाग’ समेत और भी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. दोनों को एक साथ फैंस काफी पसंद करते हैं. इस फिल्म के लिए परेश ने 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

असरानी

दिवंगत एक्टर असरानी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. 20 अक्टूबर 2025 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार ‘भूत बंगला’ के लिए उन्हें 2 करोड़ रुपये मिले थे.

इन दो एक्टर्स को सबसे कम फीस

राजपाल यादव और बंगाली एक्टर जीशु सेनगुप्ता भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. बाकी एक्टर्स की तुलना में इन दोनों को सबसे कम फीस मिली है. बताया जा रहा है कि इन दोनों को एक-एक करोड़ रुपये मिले हैं.

ये भी पढ़ें-

8 महीने रोज ट्रेनिंग, नॉनवेज से परहेजपेड्डी में इस तरह पहलवान बने राम चरण

प्रभास के चक्कर में फिर अटकी ये 300 करोड़ी फिल्म, डायरेक्टर को अकेले ही निपटाना पड़ा ये काम

बहरहाल, इन दिनों इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. इस फिल्म को लेकर इन दिनों जो सबसे बड़ा सवाल है, वो ये है कि आखिर ये फिल्म कब रिलीज होगी. यूं तो ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तय है, लेकिन पोस्टपोन होने की चर्चा हो रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि अब ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी. पर पोस्टपोन होने को लेकर मेकर्स की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.