Dhurandhar 2: फुटफॉल्स आने लगे… 'धुरंधर 2' पर बोले पीक डीटेलिंग के मास्टर इम्तियाज अली, कही बड़ी बात
TV9 Bharatvarsh April 01, 2026 03:42 AM

इस बात में कोई शक नहीं कि इम्तियाज अली इस दौर के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं. इम्तियाज की स्टोरीटेलिंग का तरीका हमेशा से ही बाकी डायरेक्टर्स से काफी अलग रहा है. फिल्ममेकर ने अपने करियर में एक से एक फिल्मों को डायरेक्ट किया है, जिन्हें आज के दौर में कल्ट सिनेमा का तमगा हासिल हो चुका है. इम्तियाज अपनी कमाल की डीटेलिंग के लिए भी जाने जाते हैं.

हाल ही में डायरेक्टर दिल्ली में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने. फेस्टिवल में इम्तियाज ने कई मुद्दों पर चर्चा की. इसी बीच इम्तियाज ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 के बारे में भी बात की. डायरेक्टर ने आदित्य की गजब की डीटेलिंग की तारीफ की और साथ ही उन्हें और पूरी टीम को मुबारकबाद दी.

धुरंधर पर क्या इम्तियाज

इम्तियाज ने आदित्य धर के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि आखिरकार कोई ऐसी फिल्म आई, जिसने सही मायने में लोगों को थिएटर्स तक आने के लिए मजबूर कर दिया. ये अच्छा है कि आदित्य की फिल्म की वजह से फुटफॉल्स काफी बढ़े हैं और ये सभी सिनेमाप्रेमियों के लिए काफी अच्छी बात है.

दिलजीत के साथ दूसरा प्रॉजेक्ट

इम्तियाज ने आगे कहा कि उन्होंने फिलहाल फिल्म देखी नहीं है, लेकिन वो जल्द ही फिल्म देखेंगे. वहीं दूसरी ओर उनकी आने वाली फिल्म मैं वापस आउंगा के बारे में बात करें तो ये फिल्म दिलजीत दोसांझ के साथ बैक टू बैक उनका दूसरा प्रॉजेक्ट है. इम्तियाज ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि दिलजीत एक कमाल के स्टार हैं. ये पहली बार है कि उन्होंने बैक टू बैक एक ही आर्टिस्ट के साथ दो फिल्मों में काम किया है. इससे पहले दिलजीत के साथ इम्तियाज ने फिल्म अमर सिंह चमकीला में काम किया था, जो एक शानदार फिल्म थी. मैं वापस आउंगा में दिलजीत के साथ वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आने वाले हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.