आलिया भट्ट, रणबीर कपूर या विक्की कौशल, 'लव एंड वॉर' का सबसे अमीर स्टार कौन? जानें तीनों की नेटवर्थ
मयूरी सिंह April 01, 2026 02:12 PM

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. स्टारकास्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है. आइए जानते हैं इन तीनों स्टार्स में से कौन है सबसे ज्यादा अमीर और किसकी नेटवर्थ सबसे ज्यादा है.

कितनी अमीर हैं आलिया भट्ट?
आलिया भट्ट बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं जिनमें स्टूडेंट ऑफ द ईयर, 2 स्टेट्स, राज़ी, गली बॉय और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मे शामिल हैं. अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर आज आलिया सबसे सफल और ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.

  • इकोनॉमिक टाइम्स और कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट की नेटवर्थ 550 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
  • ईटी नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस हर एक फिल्म के 10-12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

रणबीर कपूर की नेटवर्थ
रणबीर कपूर बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में जैसे एनिमल, संजू, ये जवानी है दीवानी और ब्रह्मास्त्र दी हैं और अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाई है. वो बॉलीवुड के सफल एक्टर हैं.

  • टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबित रणबीर कपूर की टोटल नेटवर्थ 345 करोड़ रुपये है.
  • मिंट के एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए 50 करोड़ तक रुपये चार्ज करते हैं.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirkapoorrk8)

कितनी है विक्की कौशल की नेटवर्थ?
विक्की कौशल भी बॉलीवुड की टैलेटेड और सक्सेसफुल एक्टर में गिने जाते हैं. उन्होंने ने अपने करियर में छावा, उरी, सैम बहादुर, जरा हटके जरा बचके और राजी जैसी हिट फिल्में की हैं.  एक्टर काफी लैविश लाइफ जीते हैं.

  • टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक विव्की कौशल की नेट वर्थ 41 करोड़ रुपये है.
  • विक्की कौशल एक फिल्म के लिए लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.