Kangana Film: कंगना रनौत की जिस फिल्म ने छापे 90 करोड़, अब ला रहीं उसका सीक्वल, कब शुरू होगी शूटिंग?
TV9 Bharatvarsh April 01, 2026 04:42 PM

Kangana Ranaut Upcoming Film: बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत फिर से QUEEN बनने वाली हैं. पर कैसे? आइए आपको बताते हैं. एक्ट्रेस लंबे वक्त से अपनी कोई भी फिल्म लेकर बड़े पर्दे पर नहीं आई हैं. जी हां, 2025 की शुरुआत में ‘इमरजेंसी’ आई थी, पर उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर सकी. साथ ही उनकी पिछली कुछ फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही हैं. हालांकि, कंगना का नाम कुछ प्रोजेक्ट्स से जुड़ता रहा है. पर लगता है कि लंबे ब्रेक के बाद एक्ट्रेस ने वापसी का मन बना ही लिया है. क्योंकि उनकी उस फिल्म पर जबरदस्त अपडेट आ गया है, जिसकी कहानी में दम था और उस फिल्म ने फैन्स का खूब दिल भी जीता. अब जानिए फिल्म का नया अपडेट क्या है?

साल 2014 में कंगना रनौत की फिल्म QUEEN रिलीज हुई थी. जो कि एक कॉमेडी ड्रामा पिक्चर थी और Vikas Bahl ने इसे डायरेक्ट किया था. साथ ही अनुराग कश्यप ने कुछ और मेकर्स के साथ मिलकर पैसे लगाए थे. फिल्म में कंगना के अलावा Lisa Haydon और राजकुमार राव भी नजर आए थे. यह फिल्म रानी मेहरा की कहानी को दिखाती है. 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी पिक्चर ने दुनियाभर से 95 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब इसका पार्ट 2 बन रहा है, जिस पर डायरेक्टर ने अपडेट दिया है.

फिर QUEEN बनने को तैयार हैं कंगना?

रानी की फिर से वापसी हो रही है. कंगना रनौत पिक्चर में अपने करियर की सबसे पसंदीदा परफॉर्मेंस में से एक देने के बाद फिर उसी अंदाज में दिखेंगी. हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि QUEEN 2 का प्रोडक्शन अप्रैल 2026 के आखिर में शुरू होने वाला है. इसके साथ ही डायरेक्टर विकास बहल उस दुनिया में वापस लौट रहे हैं, जिसे उन्होंने 2014 में पहली बार बनाया था. हालांकि, पिछली फिल्म की कहानी को सीधे तौर पर सीक्वल आगे नहीं बढ़ाएगा. डायरेक्टर ने इस सीक्वल को रानी के एक नए अंदाज के इर्द-गिर्द तैयार किया है. जो एक ऐसी शहरी लड़की है, जिसकी पर्सनल लाइफ में बदलाव भारत टूर के दौरान सामने आता है. बहुत कुछ इस बार अलग होगा, लेकिन इमोशंस और टच वैसा ही होगा.

ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2 Box Office: पहले पार्ट के साथ मिलकर धुरंधर 2 ने की सबकी छुट्टी, 13वें दिन 1400 करोड़ पार, 8 फिल्मों को चटाई धूल

कहां होगा शूट?

रिपोर्ट से यह भी पता लगा कि इस महीने के आखिर में मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी. पहले शेड्यूल की प्लानिंग ऐसे सेट पर हुई है, जो नॉर्थ इंडिया के एक शहर और रानी के घर के माहौल को फिर से दिखाएगा. जिसके बाद पूरी टीम देश भर के कई बड़े शहरों में घूमते हुए शूट पूरा करेगी. दरअसल पूरी शूटिंग लगभग तीन महीनों में पूरी करने की तैयारी है. जानकारी यह भी है कि इस सीक्वल में कंगना रनौत के आस-पास पूरी तरह से नई सपोर्टिंग कास्ट होगी. मेन लीड एक्टर के लिए थिएटर आर्टिस्ट को चुना गया है, ताकी ‘Queen 2’ को नई टीम का माहौल मिले.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.