पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा. पंजाब ने अंतिम ओवर में गुजरात को शिकस्त दी. मैच में श्रेयस अय्यर ने शानदार कप्तानी की. बल्ले से वह ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन दो छक्कों की मदद से 11 गेंद में 18 रन बनाए. मैच के बाद बीसीसीआई से श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका लगा है. आईपीएल कमेटी ने श्रेयस अय्यर पर लाखों का जुर्माना लगाया है.
बता दें कि श्रेयस अय्यर से यह गलती हुई कि वह समय पर 20 ओवर नहीं करा पाए. वह तय समय पर पूरे 20 ओवर नहीं करा सके. इसी कारण अय्यर पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल के नियमों के हिसाब से यह श्रेयस अय्यर की पहली गलती थी. इस कारण उनपर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है.
अगर श्रेयस अय्यर इस सीजन दोबारा यह गलती करते हैं तो फिर उनपर 24 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही टीम के 6 अन्य खिलाड़ियों पर भी एक्शन होगा. बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा. अगर तीसरी बार श्रेयस अय्यर तय समय पर पूरे 20 ओवर नहीं कराते हैं तो फिर उनपर एक मैच का बैन लगाया जाएगा.
FINE FOR CAPTAIN SHREYAS IYER 💰
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 1, 2026
- Shreyas Iyer has been fined 12 Lakhs for the slow over rate against Gujarat Titans. pic.twitter.com/Bj18RSQqXa
आईपीएल ने एक बयान जारी कर रहा, "यह सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था, जो आईपीएल के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत आता है और न्यूनतम ओवर गति से जुड़ा है. अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है."
मैच में चोटिल भी हुए थे श्रेयस अय्यर
गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर बैटिंग के दौरान चोटिल भी हुए थे. दरअसल, वह नॉन स्ट्राइक पर थे. कूपर कोनोली ने सामने की तरफ तेज शॉट खेला. बॉल सीधे आकर श्रेयस अय्यर के हाथ पर लगी थी. वह दर्द से कराह उठे थे. हालांकि, कुछ देर के इलाज के बाद वह दोबारा बैटिंग करने लगे. चोट लगने के तुरंत बाद ही अय्यर का विकेट गिर गया था. हालांकि, मैच के बाद उन्होंने बताया कि गंभीर चोट नहीं है.