Walking Tips:एक दिन में कितना चलना चाहिए? जानें क्या कहती है रिसर्च
TV9 Bharatvarsh April 03, 2026 10:42 AM

बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता स्क्रीन टाइम, अनहेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की कमी ने लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला है. ऐसे में विशेषज्ञ और स्वास्थ्य संगठन एक बार फिर लोगों को रोज़ाना चलने की आदत अपनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं. पैदल चलना एक ऐसा आसान उपाय माना जाता है, जो बिना किसी स्पेशल इक्विपमेंट या खर्च के हर उम्र के लोगों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

नियमित रूप से चलना न केवल दिल की बीमारियों और मोटापे के खतरे को कम नहीं करता, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है. हालांकि, कुछ लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर एक दिन में कितना चलना चाहिए. अगर आपका भी ये सवाल है तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम जानेंगे कि वजन, उम्र और हेल्थ के मुताबिक, एक व्यक्ति को दिनभर में कितना चलना चाहिए.

ये भी पढ़ें: खाने के साथ किन लोगों को कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

एक दिन में कितना चलना चाहिए?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर व्यक्ति को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मध्यम गति से चलना चाहिए. यानी डेली आपको 20 से 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक करना जरूरी है. वहीं अगर उम्र के हिसाब से बात की जाए तो, 18 से 40 साल की उम्र वाले लोगों को हर दिन 8 से 10, 000 स्टेप्स दिनभर में चलने चाहिए. इससे वजन भी कम होता है और हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है.

उम्र और वजन के हिसाब से कितना चलें?

वहीं, 40 से 60 साल की उम्र वाले लोगों को रोजाना 7,000 से 9,000 स्टेप्स का टारगेट रखना चाहिए. हालांकि, ये इससे कम भी चल सकते हैं. इससे मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है और डायबिटीज कंट्रोल रहता है. साथ ही ब्लड प्रेशर भी स्थिर रहता है.

वजन के हिसाब से भी स्टेप्स काउंट घट या बढ़ सकते हैं. जैसे अगर वजन ज्यादा है तो आपको ज्यादा चलने की जरूरत है. ऐसे में आप 10, 000 से ज्यादा स्टेप्स चलें. इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होगी और फैट लॉस भी तेजी से होगा. अगर आपका वजन न ज्यादा और न कम है तो आप बस फिट रहने के लिए रोजाना 6,000 से 8,000 स्टेप्स दिनभर में चल सकते हैं.

हेल्थ कंडीशन की बात करें को अगर आपको हार्ट, बीपी या फिर डायबिटीज की समस्या है तो 7,000 से 10,000 स्टेप्स चलना चाहिए. इसकी शुरुआत कम स्टेप्स से कर सकते हैं औऱ धीरे-धीरे गिनती को बढ़ाए. लेकिन कंसिस्टेंसी जरूरी है. फायदा तभी मिलेगा. हालांकि, एक दम से 10 हजार स्टेप्स चलना मुश्किल हो सकता है. इसलिए कम से शुरुआत करें और
धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं.

य़े भी पढ़ें: Walking Tips: रोज एक किलोमीटर की सैर से कितनी कैलोरी बर्न होती है? एक्सपर्ट से जानें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.