Personality Development: खुद के अंदर ले आएं ये 5 चेंज, हर जगह होगी आपकी तारीफ
TV9 Bharatvarsh April 03, 2026 03:42 PM

Personality Development: आज के समय में सिर्फ अच्छी डिग्री या स्किल्स ही काफी नहीं हैं, बल्कि आपकी पर्सनालिटी भी उतनी ही मायने रखती है. आप कैसे बोलते हैं, कैसे पेश आते हैं और लोगों के सामने खुद को कैसे प्रेजेंट करते हैं…ये सारी चीजें मिलकर आपको एक अलग पहचान देती है. कई बार हम देखते हैं किसी व्यक्ति को हर तरफ तारीफ मिल रही होती है. वहीं कुछ लोग अच्छे होकर भी लोगों को पसंद नहीं आते हैं. पर्सनैलिटी अट्रैक्टिव होना बहुत जरूरी है. यही वजह है कि कुछ लोग पर्सनैलिटी डेवलेवमेंट का कोर्स तक रखते हैं.

वैसे पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोई मुश्किल काम नहीं है. इसके लिए आपको किसी एक्सपर्ट की भी जरूरत नहीं है. बस अपने अंदर कुछ आदतों को बदल कर और कुछ खुद में कुछ चेंजेस लागकर आप अपनी पर्सनैलिटी को भी बेहतर बना सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने वाले हैं, जिसे फॉलो करके आप खुद में अच्छे चेंज ला सकते हैं और हर तारीफ पा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Introvert Personality Signs: क्या कम बोलना ही इंट्रोवर्ट की निशानी? ये 5 आदतें भी है संकेत

पॉजिटिव सोच अपनाएं

पॉजिटिविटी हर किसी को पसंद होती है और ये सबसे बड़ी ताकत भी होती है. जब सोच पॉजिटिव रहती है तो ऐसे लोग हर सीच्युशन में पॉजिटिव ही रहते हैं. ऐसे लोग हर जगह पसंद किए जाते हैं क्योंकि इनके साथ रहने से ही माहौल सकारात्मक बना रहता है.

बोलने से पहले सोचें

कम बोलना या ज्यादा बोलना मैटर नहीं करता है. मेटर करता है सोच कर और अच्छा बोलना. अगर आप कम बोलते हैं या फिर ज्यादा बोलते हैं तो अपने अंदर ये चेंज जरूर लाएं कि, जितना भी बोले अच्छा और सही बोलें. क्योंकि बातों में विनम्रता और समझदारी झलकनी जरूरी है. जब आप अच्छा और सोच -समझकर बोलते हैं लोग आपकी बातों को सुनते हैं और आपको सीरियसली लेते हैं. ऐसे में आपकी इज्जत भी बढ़ जाती है.

दूसरों की बात ध्यान से सुनें

कुछ लोगों में आदत होती है कि वो खुद को बोल लेते हैं. लेकिन दूसरों की सुनते नहीं है. ऐसे लोगों को कई जगह पर पसंद नहीं किया जाता है. इसलिए खुद में ये बदलाव जरूर लाएं कि, बोलने के बाद सामने वाले की बात सुनना भी सीखें. जब आप सामने वाले की बात को ध्यान से सुनते हैं, तो उसे खुद में इंपोर्टेंस महसूस होती है. इससे रिश्ते मजबूत होते हैं और लोग आपको समझदार मानते हैं.

कॉन्फिडेंस को बढ़ाएं

कॉन्फिडेंस आपकी पर्सनालिटी को सबसे ज्यादा प्रभावशाली बनाता है. चाहे आप किसी भी स्थिति में हों, खुद पर भरोसा रखना जरूरी है. कॉन्फिडेंट लोग हर जगह अलग पहचान बनाते हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं. ऐसे में खुद का कॉन्फिडेंस बढ़ाना भी जरूरी है.

खुद को लगातार बेहतर बनाएं

सीखने की कोई उम्र नहीं होती है. इसलिए सीखना कभी बंद न करें. नई चीजें सीखने की आदत आपको दूसरों से अलग बनाती है. चाहे वो स्किल हो, नॉलेज हो या व्यवहार…हर दिन खुद को थोड़ा बेहतर बनाने की कोशिश करें. इससे आपकी पर्सनैलिटी काफी शार्प बनेगी और लोग आपको पसंद भी करेंगे.

ये भी पढ़ें: Fridge Cleaning Tips: चमक जाएगा फ्रिज का कोना-कोना, बदबू भी होगी दूर बस इस एक चीज से करें क्लीन

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.