आज रात 7:30 बजे चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में सीएसके का सामना पंजाब किंग्स से होगा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 8 विकेट की करारी हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दबाव में हैं। गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने अब तक 20 में से 12 मैच गंवाए हैं, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, मैच से पहले उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक नई और युवा टीम है जिसे सेट होने में समय लगेगा। पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने भविष्यवाणी की है कि सजू सैमसन, जो पहले मैच में केवल 6 रन बना सके थे, आज अपने पसंदीदा मैदान चेपॉक पर धमाकेदार वापसी करेंगे।