IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में अपने विजय रथ को जारी रखा और लगातार दूसरी जीत हासिल की. चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम ने एक बड़ा रन चेज करके सभी का दिल जीत लिया. इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 बनाए. लेकिन पंजाब ने 18.4 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर दिया. इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में भी उथल-पुथल देखने को मिली.
आईपीएल 2026 सीजन के शुरुआती दौर में पंजाब किंग्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में धमाल मचा दिया है. दो मैचों में दो शानदार जीत हासिल करके पंजाब किंग्स टेबल की टॉप स्थान पर पहुंच गई है और चार टीमों को पीछे छोड़ दिया है. पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीमों को पॉइंट्स टेबल में पीछे छोड़ा है. इस मैच से पहले पंजाब की टीम 5वें स्थान पर थी.
हालांकि, इन चार टीमों ने एक-एक मैच ही खेला है, लेकिन पंजाब ने दो मैचों में पूरे 4 पॉइंट्स बटोरकर उन्हें पछाड़ दिया है. पंजाब किंग्स ने सीजन का अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीता था. ऐसे में पंजाब के अब 4 पॉइंट्स हो गए हैं और नेट रन रेट भी +0.637 का हो गया है.
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. जिसके चलते वह अभी भी 10वें नंबर पर बनी हुई है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को वापसी करने के लिए आने वाले मैचों में बड़ी जीत हासिल करनी होंगी. वरना टीम की टेंशन बढ़ सकती है. उनके अलावा केकेआर की टीम भी अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है.