Assam Elections 2026: जाने कौन हैं कुंकी चौधरी? सीएम हिमंता बिस्वा ने उनके परिवार पर बीफ खाने का लगाया हैं आरोप
Rajasthankhabre Hindi April 06, 2026 09:44 PM

इंटरनेट डेस्क। असम में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए सियासी पारा चढ़ा हुआ है। चुनाव के मतदान में अब सिर्फ 4 दिन शेष बचे हैं। प्रदेश की सभी 126 सीटों पर 9 अप्रेल को वोट डाले जाएंगे। इस बीच गुवाहाटी सेंट्रल सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस सीट पर 27 वर्षीय कुंकी चौधरी असम जातीय परिषद के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

लगे ये गंभीर आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एएसपी कांग्रेस का सहयोगी दल है। सीएम हिमंता बिस्वा ने कुंकी चौधरी के परिवार पर बीफ खाने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर चौधरी भड़क गई हैं। जानकारी के अनुसार कुंकी चौधरी ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा के निजी हमले करना इस बात को दर्शाता है कि वह हार के डर से घबरा गए है। उनको मिल रहे जन समर्थन से सत्ताधारी पक्ष दबाव में है। उन्होंने कहा, मैं तो राजनीति में अभी आई हूं, तब भी वह इतने घबरा गए कि जनता के मुद्दों से हटकर निजी हमले करने लग रहे हैं।

कौन हैं कुंकी चौधरी?
कुंकी चौधरी गुहावटी की रहने वाली हैं, उनका परिवार असम में कई एजुकेशन इंस्टीट्यूशन चलाने वाला ट्रस्ट चलाता है। जिससे वह भी जुड़ी हुई हैं। कुंकी ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से एजुकेशन लीडरशिप में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने एएसपी।ज्वाइन कर ली थी।

pc- sentinelassam.com

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.