महायुद्ध की शुरुआत, अब नहीं बचेगा ईरान! अमेरिका ने सीजफायर से पहले ही शुरू किया 'ऑपरेशन ऑयल', मच गया कोहराम
UPUKLive Hindi April 07, 2026 11:43 PM

मिडिल ईस्ट में तनाव अब चरम पर पहुँच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दिए गए ‘मिडनाइट अल्टीमेटम’ की समय सीमा खत्म होने से पहले ही अमेरिकी सेना ने एक बहुत बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दे दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था की जान कहे जाने वाले ‘खार्ग आइलैंड’ (Kharg Island) पर भीषण बमबारी की है। यह हमला इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुनाई दी, जिसके बाद ग्लोबल ऑयल मार्केट में हड़कंप मच गया है।

ईरान की आर्थिक रीढ़ पर सीधा प्रहार

खार्ग आइलैंड पर हुआ यह हमला ईरान के लिए केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा रणनीतिक और आर्थिक झटका है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह द्वीप ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि ईरान अपने कुल कच्चे तेल का लगभग 90 प्रतिशत निर्यात इसी द्वीप के जरिए करता है।

अल-अरबी टीवी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी हमलों ने न केवल तेल डिपो को तबाह किया है, बल्कि द्वीप पर मौजूद महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों और मिसाइल डिपो को भी भारी नुकसान पहुँचाया है। धमाके इतने जोरदार थे कि पूरे द्वीप की धरती कांप उठी। इससे साफ है कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान की तेल निर्यात क्षमता को पूरी तरह से ठप करना है।

डेडलाइन से पहले ट्रंप का ‘तगड़ा प्रहार’

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए सीजफायर और समझौते के लिए 8 अप्रैल की सुबह 5 बजे (भारतीय समयानुसार) तक का समय दिया था। ट्रंप ने खुले तौर पर कहा था कि अगर डेडलाइन खत्म होने तक समझौता नहीं हुआ, तो ईरान पर ‘तगड़ा अटैक’ किया जाएगा। लेकिन अमेरिकी वायुसेना ने समय सीमा खत्म होने का इंतजार नहीं किया और उससे पहले ही खार्ग द्वीप को अपना निशाना बनाकर ईरान को घुटनों पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.